Sleep Schedule: बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 5 ज़रूरी आदतें

नींद नहीं पूरी होती तो पूरे दिन थकावट रहती है और किसी काम में मन नहीं लगता है। इससे आगे चलकर कई बीमारियां हो सकती है। इस आर्टिकल में जानेंगे की स्लीप शेड्यूल कैसे ठीक कर सकते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Sleep schedule

Photograph: (Freepik)

5 Ways To Improve Your Sleep Schedule:आज बहुत से लोग खराब स्लीप शेड्यूल का शिकार है। सही समय पर नींद लेना और एक अच्छा स्लीप शेड्यूल बनाए रखना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत जरूरी है। खराब नींद का शेड्यूल हमारी लाइफस्टाइल को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने स्लीप साइकिल को सुधारे। अगर हमारी नींद नहीं पूरी होती तो इसका असर हमारी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। इसके अलावा शरीर में दर्द, थकान, वजन बढ़ना और तनाव जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप भी रात में देर तक जागते हैं और सुबह उठने में कठिनाई महसूस करते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ आसान और प्रभावी टिप्स देंगे, जो आपके स्लीप शेड्यूल को सुधारने में मदद करेंगे। 

Advertisment

बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 5 ज़रूरी आदतें

1. सही समय पर सोने और उठने की आदत डालें

आपके शरीर को एक नियमित नींद का समय चाहिए। ताकि वह ठीक से आराम कर सके। इसके लिए सबसे पहला कदम है सोने और जागने का समय निश्चित करना। कोशिश करें कि आप रोज़ एक ही समय पर सोएं और एक ही समय पर उठें, चाहे वह वीकेंड हो या वर्किंग डे। इससे आपके शरीर में बायोलॉजिकल घड़ी सेट हो जाएगी और आपको जल्दी नींद आनी शुरू हो जाएगी। 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य ले। 

Advertisment

2. स्लीप हाइजीन का ख्याल रखें

स्लीप हाइजीन से मतलब है उन आदतों का पालन करना, जो एक अच्छी नींद को बढ़ावा देती हैं। सोने से पहले कैफीन, चाय या कैफीन युक्त ड्रिंक्स से बचें, ये आपके शरीर को और दिमाग को जगाए रखता हैं। इसके अलावा, भारी भोजन और भारी शारीरिक गतिविधियों से भी बचें। सोने का माहौल शांत, अंधेरा और ठंडा रखें, जिससे आपको बेहतर नींद मिले।

3. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें

Advertisment

आजकल हममें से अधिकांश लोग सोने से पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर समय बिताते हैं। लेकिन स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रे हमेरी नींद में बाधा डालती है। सोने से कम से कम आधे घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप, या टीवी का इस्तेमाल बंद कर दें। इसकी जगह आप कुछ और आरामदायक गतिविधियाँ कर सकते है। जैसे कि किताब पढ़ना या संगीत सुनना।

4. शारीरिक गतिविधि करें 

व्यायाम करना आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह व्यायाम सोने से पहले तुरंत न करें। अगर दिन के समय में शारीरिक गतिविधि से आपका शरीर थकता है तो रात को सोने में आसानी होती है। लेकिन अगर आप दिन में बहुत कम शारीरिक गतिविधि करते है तो शाम के समय योगा या हल्का व्यायाम करे। आप सोने से पहले व्यायाम करेंगे, तो आपका शरीर अधिक सक्रिय रहेगा इसलिए तुरंत करने से बचे।

Advertisment

5. तनाव और चिंता को नियंत्रित करें

तनाव और चिंता रात में नींद के लिए सबसे बड़े दुश्मन हो सकते हैं। सोने से पहले मन को शांत रखे।अगर आप रात को सोने से पहले तनाव महसूस कर रहे हैं, तो आप योग, ध्यान या गहरी सांसों के अभ्यास का अभ्यास करें। यह मानसिक शांति प्रदान करते हैं और नींद में सुधार करते हैं। एक डायरी भी रख सकते हैं, जिसमें आप अपनी चिंताओं को लिख सकते हैं, जिससे आपके मन से उन्हें बाहर निकाला जा सके। 

6. एक अच्छा सोने का माहौल तैयार करें

Advertisment

आपके सोने का स्थान आपके नींद के अनुभव को प्रभावित कर सकता है। सुनिश्चित करें कि आपका बिस्तर आरामदायक हो और आपका कमरे का तापमान सामान्य न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा हो। कमरे में अंधेरा रखने के लिए पर्दे लगाएं या नींद की मास्क का इस्तेमाल करें। शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए, आप हल्का संगीत भी चला सकते हैं, जो नींद में मदद करता है।

नींद sleep लाइफस्टाइल