Underarms Care: अपने काले अंडरआर्म्स को निखारने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

अंडरआर्म्स काले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बार-बार शेविंग करना, टाइट कपड़े पहनना, अधिक पसीना, डिओड्रेंट्स का ज़्यादा इस्तेमाल। आप कुछ आसान और नेचुरल उपायों से अपने अंडरआर्म्स की स्किन को चमकदार बना सकते हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Follow These 5 Easy Home Remedies To Lighten Your Dark Underarms

Photograph: (freepik)

Follow These 5 Easy Home Remedies To Lighten Your Dark Underarms: अकसर आजकल लोग अपनी स्किन के ग्लो और चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन अपने अंडरआर्म्स यानी बगल की त्वचा को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इस वजह से वहां कि स्किन काली और डल हो जाती है। यह सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है और आप स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाते।

Advertisment

अंडरआर्म्स काले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बार-बार शेविंग करना, टाइट कपड़े पहनना, अधिक पसीना, डिओड्रेंट्स का ज़्यादा इस्तेमाल, या डेड स्किन का जमा हो जाना हैं। आप घर बैठे कुछ आसान और नेचुरल उपायों से अपने अंडरआर्म्स की स्किन को साफ़ और चमकदार बना सकते हैं।

अपने काले अंडरआर्म्स को गोरा बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

1. नींबू और चीनी का स्क्रब लगाएं

आप 1 चम्मच नींबू का रस 1 चम्मच सफेद या ब्राउन चीनी और कुछ बूंदें नारियल तेल लेकर मिला लें लेकिन ध्यान रहें चीनी घुलनी न पाएं। इससे अपने अंडरआर्म्स पर स्क्रब करें। आप इसे करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें।

इससे फायदा

इस स्क्रब से काफी फायदा होता है क्योंकि नींबू एक नेचुरल ब्लीच है और चीनी एक्सफोलिएट करती है, जिससे डेड स्किन हटती है और रंग साफ होने लगता है और नीरियल के तेल से स्किन मॉइस्चराइज होती है।

2. खीरे और गुलाबजल का पैक लगाएं

Advertisment

एक कटोरी में खीरे का रस निकालें और उसमें थोड़ा गुलाब जल और नींबू मिलाएं। इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें।

इससे फायदा

इस खीरे के मिक्सचर से स्किन को ठंडक मिलता है और यह स्किन को नेचुरली टोन करता है।

3. अंडरआर्म्स पर एलोवेरा जेल लगाएं

अंडरआर्म्स को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें और सुखा लें। थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल लें। इसे हल्के हाथों से अंडरआर्म्स पर लगाएं और अच्छे से ड्राई होने दें। फिर 20 मिनट बाद आप इसे धो सकते हैं।

इससे फायदा

Advertisment

एलोवेरा आपकी स्किन को रिपेयर करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

4. नारियल तेल और बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स पर लगाएं

आप एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लेकर उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथों से अंडरआर्म्स में मसाज करें और फिर धो लें।

इससे फायदा 

बेकिंग सोडा आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है और नारियल तेल मॉइस्चराइज करता है। जिससे अंडरआर्म्स सॉफ्ट बनते हैं।

5. दही और बेसन पैक बनाकर लगाएं

Advertisment

आप एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को 20 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाएं, फिर हल्के हाथों से अच्छे से रगड़कर साफ कर लें।

इससे फायदा

यह पैक स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ अंडरआर्म्स का रंग भी निखारने में मदद करता है।

अपनाएं ये जरूरी टिप्स

आप अंडरआर्म्स शेविंग की बजाय वैक्सिंग या ट्रिमर का इस्तेमाल करें।

हफ्ते में बस 2 बार ही अपने अंडरआर्म्स की स्क्रबिंग करें।

आप केमिकल युक्त डिओड्रेंट्स की जगह नेचुरल या एल्कोहल-फ्री ऑप्शन को चुनें।

टाइट कपड़े पहनने से बचें क्योंकि ये आपके अंडरआर्म्स को रगड़ सकते हैं।

home remedies Dark Underarms