जानिए इस New Year कैसे दें अपने Living room को एक फ्रेश लुक

नए साल अपने आगमन पर है। ऐसे में लोग नए साल के लिए नई-नई रेजोल्यूशन लेते हैं। नए साल पर नई-नई चीजे करते हैं। अपने घरों को भी नए तरीके से सजाते हैं।  इस नए साल आप भी दीजिए अपने लिविंग रूम को एक नया फ्रेश लुक इन कुछ टिप्स के साथ

author-image
Shruti
New Update
Living room decor (Freepik)

Living room decor (Image Credit-Freepik)

Give Your Living Room A Fresh Look This New Year: नए साल अपने आगमन पर है। ऐसे में लोग नए साल के लिए नई-नई रेजोल्यूशन लेते हैं। नए साल पर नई-नई चीजे करते हैं। अपने घरों को भी नए तरीके से सजाते हैं।  इस नए साल आप भी दीजिए अपने लिविंग रूम को एक नया फ्रेश लुक इन कुछ टिप्स के साथ

जानिए कैसे दे अपने लिविंग रूम को एक नया लुक

1. वॉलपेपर चेंज करें

Advertisment

रूम को नया लुक देने के लिए आप रूम के वॉलपेपर से शुरुआत कर सकते हैं। अपने पुराने वॉलपेपर को हटाकर कोई खूबसूरत प्रिंट या नए रंग का नया वॉलपेपर लगाइए। यह आपके रूम के ओवरऑल लुक को निखरेगा साथ ही रूम में एक नई एनर्जी भी लाएगा।

2. लाइटिंग बदले

अपने रूम की लाइटिंग में भी आप बदलाव ला सकते हैं। अलग-अलग रंगों वाले या कोई ज्यादा ब्राइट लाइट भी आप अपने रूम में लगा सकते हैं। साथ ही आप कोई झूमर भी रूम में लगा सकते हैं। इससे खूबसूरत लाइटिंग के साथ-साथ रूम को एक नया लुक भी मिलेगा।

3. नया फर्नीचर

अपने रूम में आप नया फर्नीचर लगा सकती हैं। आप नए डिजाइन का सोफा चेयर या टेबल खरीद सकती हैं।आप उनके रंगों और डिजाइंस के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अपने रूम का थीम या थीम कलर डिसाइड करें, उसके हिसाब से अपने रूम का चेंजओवर करें।

4. प्लांट्स

Advertisment

आप अपने रूम में खूबसूरत प्लांट्स लगा सकती हैं आप असली प्लांट्स या आर्टिफिशियल प्लांट्स भी उपयोग कर सकती हैं। यह आपके रूम के लुक में चार चांद लगा देगा। असली पौधे लगाने से आपके घर की हवा भी शुद्ध होगी।

5. नए पर्दे

नए पर्दों के साथ भी आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अलग डिजाइन और प्रिंट वाले पर्दों को लगाए जो कि घर को एक मॉडर्न सोफिस्टिकेटेड और नया लुक प्रदान करेगा। आप अपने पर्दों के रंग को अपने रूम के थीम कलर के साथ मैच करें या अपने वॉलपेपर से कांट्रडिक्ट करता हुआ कलर भी चूज कर सकते हैं।

6. डेकोर

अपने नए लिविंग रूम में एक फिनिशिंग टच देने के लिए आप खूबसूरत डेकोर आइटम्स भी लगा सकती हैं जैसे की खूबसूरत मूर्तियां बुक्शेल्फ इत्यादि यह आपके रूम को एक एलिगेंट लुक भी देगा।

लिविंग रूम living room