Advertisment

Good Habits: अच्छी आदतें जो 2024 में ज़रूर शुरू करें

नया साल अपने आगमन पर है। ऐसे में लोग नए साल के लिए अपने रेजोल्यूशन बनाना शुरू कर देते हैं। इस बीतते साल के साथ आप भी अपनी आदतों को बेहतर बनाएं। नए साल के साथ नई उम्मीद, नई उमंग, नया जोश, नए दृष्टिकोण और आदतों की शुरुआत कीजिए।

author-image
Shruti
New Update
Good Habits For 2024 (Image Credit - Freepik)

Good Habits For 2024 (Image Credit - Freepik)

Good habits to start in 2024: नया साल अपने आगमन पर है। ऐसे में लोग नए साल के लिए अपने रेजोल्यूशन बनाना शुरू कर देते हैं। अगले साल वह क्या बेहतर करेंगे इसकी लिस्ट बनाना भी शुरू कर देते हैं। इस बीतते साल के साथ आप भी अपनी आदतों को बेहतर बनाएं। नए साल के साथ नई उम्मीद, नई उमंग, नया जोश, नए दृष्टिकोण और आदतों की शुरुआत कीजिए। अपने आप को एक बेहतर इंसान बनाने की ओर ले जाए, जिससे आप मानसिक एवं शारीरिक रूप से हमेशा स्वस्थ रहें। 2024 में जरूर शुरू करें यह अच्छी आदतें-

Advertisment

जानिए अच्छी आदतें जो 2024 में ज़रूर शुरू करनी चाहिए

1. अच्छा स्लीपिंग शेड्यूल

दिन भर की भाग दौड़ में सोने के लिए इंसान पर्याप्त समय नहीं निकाल पाता। अगले साल यह ध्यान दें कि आप 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद जरूर ले। अपने सोने का एक निर्धारित समय तय करें और एक निर्धारित समय पर ही उठे। यह कोशिश करें कि सुबह जल्दी उठे। सुबह जल्दी उठने से दिन के सारे काम आप समय पर कर पाएंगे। यह सिलसिला रोज करें ताकि आपका बॉडी क्लॉक भी उस हिसाब से बन जाए। नींद स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।

Advertisment

2. व्यायाम

व्यायाम आपके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने में अति सहायक है। हमेशा अपनी दिनचर्या में व्यायाम के लिए एक निर्धारित समय रखें। आप व्यायाम के तौर पर योग, वॉक, जॉगिंग, रनिंग, स्विमिंग, डांस, साइकलिंग इत्यादि भी कर सकते हैं। 

3. मेडिटेशन 

Advertisment

मानसिक रूप से सतर्क एवं स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन करना भी बहुत जरूरी है। यह आपको शांत रहने में मदद करता है, साथ ही आपके फोकस करने की शक्ति को भी बढ़ाता है। इस तनावपूर्ण जिंदगी में अपनी दिनचर्या में से एक निर्धारित समय मेडिटेशन के लिए भी निकाले। आप मेडिटेशन अलग-अलग रिलैक्सिंग म्यूजिक के साथ भी कर सकते हैं।

4. सेल्फ केयर

सेल्फ केयर का मतलब है खुद का ध्यान रखना। यानी कि अगले साल आप खुद पर ज्यादा ध्यान दें। जो भी चीजे आपको पसंद है जैसे कि आपकी हॉबीज या पैशन उस पर ध्यान दें और उन्हें करने के लिए भी थोड़ा समय निकाले। अपना मनपसंद खाना खाएं या यदि आपको ट्रैवलिंग पसंद है तो ट्रैवल करने के लिए भी समय निकाले। इससे आपका सेल्फ एस्टीम और खुद से प्यार बढ़ेगा। साथ ही आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा।

Advertisment

5. अच्छा आहार

अगले साल यह ध्यान रखें कि आप ज्यादा पौष्टिक और संतुलित डाइट खाएं। बहुत ज्यादा फैट्स, तली भुनी चीजे या बहुत ज्यादा मैदे को अपने खाने में शामिल न करें, व्होल ग्रेन ही खाएं। बाहर का खाना बहुत ज्यादा ना खाएं। जितना हो सके घर में बना हुआ अच्छा पौष्टिक खाना खाएं। मौसमी फल एवं सब्जियों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। साथ ही नट्स इत्यादि भी अपने डाइट में डालें। 

6. नई चीजे सीखें

Advertisment

नए साल में आप नई-नई चीजे भी सीखें। नई चीज़ सीखने से आपका दिमाग और अधिक विकसित होता है। साथ ही नई-नई जानकारियां जीवन जीने में और सहायक हो जाती हैं। आप कोई नई हॉबी, नई गतिविधि या कोई नई भाषा भी सीख सकते हैं। नई चीज़ सीखने से मन भी उत्साहित रहता है।

7. गोल सेट करें

नए साल में आपको क्या-क्या चीजे करनी हैं और अपने जिंदगी के इस साल में कौन सी चीजे हासिल करनी है, इसकी भी एक लिस्ट बनाएं। आपको क्या-क्या अचीव करना है इसका गोल बनाएं। और यदि गोल बहुत बड़ा है तो उसे छोटे-छोटे गोल्स में बांटे। एक बार में एक गोल पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और जीवन को लेकर नजरिया भी बदलेगा। साथ ही और गोल्स बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।

8. ग्रेटिट्यूड प्रैक्टिस करें

जीवन में कई बार इन्सान जो चाहता है वह चीज उसे नहीं मिल पाती। फिर भी जो भी चीज आपके पास है वह आपके भले के लिए ही है। अपनी सारी चीजों के लिए शुक्रगुजार रहे। आपके जीवन में जो भी अच्छी चीजे घटित हुई हैं उन्हें लिखें। जो भी पल आपके दिल में जगह बनाते हैं, उन्हें भी लिखें। इससे आपका मन हमेशा शुक्रगुजार रहेगा। यह आपके मन को शांत रखेगा। माइंड की पॉजिटिविटी को बढ़ाएगा। साथ ही जीवन को जीने का एक सकारात्मक दृष्टिकोण देगा।

good habits अच्छी आदतें
Advertisment