Advertisment

Mosquito Bite: इन घरेलू उपायों से भगाएं मच्छरों को

लाइफ़स्टाइल: मॉरटेन और अन्य प्रयोगों से मच्छरों से काफी हद तक छुटकारा तो मिल जाता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। हर एक के मन में ऐसे में बस एक ही सवाल उठता है कि मच्छरों के काटने से बचाव कैसे करें?

author-image
Prabha Joshi
24 Apr 2023
Mosquito Bite: इन घरेलू उपायों से भगाएं मच्छरों को

मच्छरों से बचाव घरेलू उपायों से करें

Mosquito Bite: गर्मियों में मच्छरों की समस्या बढ़ती जाती है। मच्छर बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। बरसात आते-आते ये स्थिति और बिगड़ जाती है। लोग डेंगू और मलेरिया से पीड़ित होने लगते हैं। ऐसे में मच्छरों से अपना बचाव बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे बहुत से घरेलू उपाय हैं जिनसे मच्छरों से बचाव किया जा सकता है। 

Advertisment

गर्मियों में शारीरिक और मानसिक समस्याओं के साथ-साथ मच्छरों की भी समस्या बढ़ती चली जाती है। मच्छरों का काटना और कान में भिनभिनाना से हर कोई चिढ़ता है। मॉरटेन और अन्य प्रयोगों से मच्छरों से काफी हद तक छुटकारा तो मिल जाता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। हर एक के मन में ऐसे में बस एक ही सवाल उठता है कि मच्छरों के काटने से बचाव कैसे करें?लहसुन के नुकसान

मच्छरदानी के प्रयोग से मिलता है छुटकारा 

मच्छरदानी मच्छरों से बचाने के लिए एक सफल उपाय है। इससे न तो किसी तरह का शारीरिक और मानसिक नुकसान शरीर को पहुंचता है बल्कि इसके प्रयोग से मच्छरों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसमें मौजूद छोटे-छोटे छेद वायु के प्रवेश को भी नहीं रोकते, हां, मच्छरों के प्रवेश को रोक देते हैं। ऐसे में मच्छरदानी से किसी तरह की दिक्क्त नहीं होती। 

Advertisment

लहसन और प्याज का प्योग मच्छरों से दे छुटकारा 

इसी तरह लहसन और प्याज के प्रयोग से भी मच्छरों से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है। प्याज के रस को शरीर पर लगाने से मच्छर शरीर के निकट आने से डरते हैं। ऐसे ही लहसन को क्रश कर, उसे सरसों के तेल में मिलाकर उसमें नींबू और पानी को मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर घर पर इसका छिड़काव कर देने से भी मच्छरों से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है। इसको शरीर पर लगाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता, बस लहसन की स्मेल आपको परेशान कर सकती है। 

नीम के प्रयोग से भागते हैं मच्छर 

मच्छर को भगाने के लिए नीम के तेल का दीपक जलाना भी कारगर उपाय है। रुई की बत्ती बनाकर एक दीपक में रख लें। अब इसमें नीम का तेल डाल दें। इस दीपक को रातभर के लिए जलता छोड़ दें। नीम के दीपक जलने से मच्छर रात में परेशान नहीं करेंगे। 

इस तरह इन घरेलू उपायों को करने से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। बहुत-सी जगह मच्छर को मारने के लिए फास्टकार्ड का भी प्रयोग किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग मच्छरों को मारना अच्छा नहीं मानते। ऐसे में उपर्युक्त घरेलू उपायों को करने से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

Advertisment
Advertisment