Advertisment

Garlic Side-effects: जानें लहसुन का प्रयोग किन स्थितियों में न करें

हैल्थ/ ब्लॉग : अकसर लहसुन का प्रयोग हम खाने-पीने में बहुतायत में करते हैं, पर लहसुन के अऩावश्यक प्रयोग से हमारे शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
लहसुन के नुकसान

अनावश्यक मात्रा में लहसुन का सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है

Garlic Side-effects: शरीर के लिए गुणकारी लहसुन का वैसे तो हमारी सेहत में बहुत फ़ायदा पहुंचता है लेकिन इसके अनावश्यक प्रयोग से हमारे शरीर को नुक़सान पहुंच जाता है। लहसुन का प्रयोग हम खाने में, सप्लीमेंट्स के रूप में और औषधि के रूप आदि में करते हैं। वहीं किचन में लहसुन का प्रयोग चटनी, सॉस, मसाले, स्वाद बढ़ाने आदि में किया जाता है। खाना बनाने में लहसुन को लगभग हर रोज़ सब्ज़ी में मसाले के रूप में ज़रूर प्रयोग में लिया जाता है। इसको कैंसर, ख़ुजली, विषैले कीड़े के काटने पर और अंगुलियों की सूजन जैसी तमाम समस्याओं में प्रयोग में लिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं लहसन के कुछ नुकसान भी हैं।

Advertisment

लहसुन के नुकसान

  • सर्जरी : लहसुन का प्रयोग नेचुरल ब्लड थिनर के रूप में किया जाता है। ऐसे में अगर आपकी सर्जरी होने वाली हो तो लहसुन का प्रयोग बंद कर दें। इसके साथ ही अगर आप सर्जरी से पहले लहसुन से जुड़े किसी तरह के सप्लीमेंट्स ले रहे हो तो डॉक्टर को इस विषय में जानकारी दे दें। 
  • एसिडिटी : लहसुन के बहुत ज़्यादा प्रयोग से पेट में जलन जैसी शिक़ायत हो सकती है। मसाले के रूप में लहसुन का प्रयोग 2 कली के रूप में करें। अनावश्यक लहसुन के प्रयोग से पेट संबंधित बीमारियां पैदा हो जाती हैं।
  • शरीर से स्मेल : बहुत ज़्यादा लहसुन के कच्चे इस्तेमाल से शरीर में गंध आनी शुरू हो जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो कच्चा लहसुन ज़्यादा मात्रा में लेने से सांस में, पसीने में और पेशाब आदि में गंध आनी शुरू हो जाती है। 
  • सिरदर्द : अगर आपको सिर दर्द जैसी समस्या रहती है तो ऐसे में लहसुन का प्रयोग बंद कर दें। कई बार लहसुन की ख़ुश्बू लोगों से बर्दाश्त नहीं होती, ऐसे में सिर दर्द बढ़ सकता है।
  • सीने में जलन : अनावश्यक लहसुन के प्रयोग से पेट ख़राब होने का डर रहता है जिससे हार्ट को भी ख़तरा पैदा हो जाता है। एसिडिटी से फिर सीने में जलन जैसी समस्या पैदा हो सकती है। 
  • एलर्जी : ज़्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन एलर्जी से जुड़े लोगों को नहीं करना चाहिए। ये एलर्जी को बढ़ा सकता है। 
  • ड्रग्स : विशेषज्ञों की मानें तो लहसुन का प्रयोग करने से या लहसुन से जुड़े सप्लीमेंट्स एचआईवी और अन्य बीमारियों से जु़ड़ी ड्रग्स के प्रभाव पर ख़तरा बन जाते हैं। इसलिए किसी तरह की समस्या से जूझ रहे लोगों को लहसुन से जुड़ी बात डॉक्टर से स्पष्ट कर लेनी चाहिए।

इस तरह लहसुन का प्रयोग सीमित मात्रा में करें। किसी मेडिकेशन के दौरान डॉक्टर से पहले कंसल्ट कर लें। नहीं तो इससे खिलवाड़ आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

garlic नुकसान लहसुन
Advertisment