Mindful: व्यस्त दिनों में माइंडफुल रहने के लिए महिलाएं अपनाएं ये टिप्स

एक महिला सुबह से लेकर शाम तक काम करती हैं इसमें घर के काम, वर्क, बच्चों की देखभाल सब शामिल हैं। इससे महिलाएं बर्नआउट हो जाती हैं। यह स्ट्रेस एंजायटी, नींद पैटर्न में खराबी और डिप्रेशन आदि को साथ लेकर आती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Overgeneralization

(Image Credit: InspireOne)

How Women Can Mindful On Busy Days: आजकल का बिजीलाइफस्टाइल बहुत ज्यादा अतिव्यस्त हो गया है। एक महिला सुबह से लेकर शाम तक काम करती हैं इसमें घर के काम, वर्क, बच्चों की देखभाल सब शामिल हैं। इससे महिलाएं बर्नआउट हो जाती हैं। यह सब चीजें सुनने में आसान लग सकती है लेकिन अस्ल में स्ट्रेस एंजायटी, नींद पैटर्न में खराबी और डिप्रेशन आदि को साथ लेकर आती हैं। आईए जानते हैं कि व्यस्त दिनों में महिलाएं कैसे माइंडफुल रह सकती हैं। चलिए शुरू करते हैं-

Mindful: व्यस्त दिनों में माइंडफुल रहने के लिए महिलाएं अपनाएं ये टिप्स

लंबे साँस लीजिए

Advertisment

यह एक रिलैक्सिंग तकनीक है जिसमें आप नाक से सांस लेते हैं और मुंह से निकालते हैं। इससे आपको बहुत फायदे मिलते हैं जैसे ब्लड प्रेशर कम होता है और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। इसके साथ ही स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद मिलती है, एंजायटी कम होती है, नींद पैटर्न अच्छा होता है और बॉडी में एनर्जी आती है। इसलिए जब भी आप बर्नआउट महसूस करें तब लंबे-लंबे सांस लेने चाहिए। यह आपको बहुत मदद करेंगे। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

माइंडफुल हाइड्रेशन

जब हम पानी नहीं पीते हैं तब हमारी बॉडी में एनर्जी की कमी आती है ।इसलिए दिन में 7 से 8 ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होंगी इससे आपका स्ट्रेस कम होता है और प्रोडक्टिविटी भी बहुत बढ़ती है। ऐसे में आप 90-सेकंड माइंडफुल हाइड्रेशन भी फॉलो कर सकते हैं।

खुद को जज मत करें

जब हम खुद को जज करने लग जाते हैं तब भी हमारा व्यस्त दिन स्ट्रेसफुल बन जाता है। हम सोचते हैं कि हम अच्छा नहीं कर रहे हैं। जितना आप कर सकते हैं उतना कीजिए। इसके साथ ही हम पर्फेक्ट बनने की कोशिश भी करते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। अपने शरीर और दिमाग को पर कठोर होकर आप कुछ नहीं कर सकते। जब हम नेगेटिव तरीके से खुद को जज करते हैं तब हमारा आत्मविश्वास भी कम होता है। हमारी प्रोडक्टिविटी पर भी इसका असर पड़ता है। इसलिए अगर खुद को जज करना  है तो पॉजिटिव तरीके से कीजिए। नेगेटिव तरीके से करने से आपको नुकसान ही होंगे।

माइंडफुल ईटिंग

Advertisment

माइंडफुल ईटिंग भी बहुत जरूरी है।यह भी आपको स्ट्रेस से दूर रखता है। इसमें आपको पता होना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं और कैसे खा रहे हैं। यह आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है।

छोटी चीजों की चिंता मत करें

जिस दिन आपका व्यस्त है उसे दिन छोटी-छोटी चीजों की परवाह मत करें। यह आपका दिन को हेक्टिक कर सकता है और आपका स्ट्रेस भी बढ़ा सकता है। जिन चीजों का आपके काम पर इतना प्रभाव नहीं पड़ रहा है उन चीजों को इग्नोर करना ठीक है। हमें लाइफ में नजरअंदाज करना भी आना चाहिए। जब हम कई बार छोटी-छोटी चीजों के ऊपर ध्यान देने लग जाते हैं वह भी बहुत ज्यादा स्ट्रेसफुल हो जाता है।

mindful