Advertisment

Self Care: सुबह उठकर करें ये 4 काम जो आपको रहें खुश और स्वस्थ

आज कल की स्ट्रेसफुल लाइफस्टाईल, आपके बिज़ी शड्यूल में हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान घरेलू टिप्स, जिन्हें रोज़ाना घर पर सुबह जल्दी उठकर दोहराने से आप कुछ स्वस्थ और खुशहाल महसूस करेंगे।

author-image
Priya Rajput
New Update
self care

Must Step To Do In Morning For Boost Health And Happiness (Image Credit: Freepik)

Must Step To Do In Morning For Boost Health And Happiness: आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में, बिज़ी लाइफस्टाइल में ज़िम्मेदारियों के बीच हम खुद को खुश रखना भूल जाते हैं। चारों तरफ़ की जिम्मेदारियों के कारण अक्सर तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में क्यों न खुद को खुश रखने के लिए कुछ किया जाए। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ टिप्स, जिन्हें रोज़ाना घर पर सुबह दोहराने से आप कुछ स्वस्थ और खुशहाल महसूस करेंगे। 

Advertisment

स्वस्थ और खुशहाल रहने के लिए कुछ आसान टिप्स

1. सुबह जल्दी उठें

रोज़ाना सुबह जल्दी उठना बहुत लाभकारी है। इससे आप अपने पूरे दिन के काम को सही समय पर पूरी लगन से अच्छे तरीके से करेंगे, जिससे आपको काम को लेकर तनाव में राहत मिलेगी। आप खुद को समय दे पाएँगे और खुद को खुश रख पाएंगे। इसलिए रोज़ाना सुबह जल्दी उठे।  

Advertisment

2. व्यायाम

मानसिक तनाव और शरीरिक थकान से राहत दिलाने में व्यायाम बहुत लाभकारी है। रोज़ाना सुबह जल्दी उठकर ताजी हवा में व्यायाम करने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है। व्यायाम बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में भी सहायक होता है। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम करना बहुत अच्छा होता है। 

3. ख़ुद को करें पैम्पर

Advertisment

अगर आप खुद को खुश और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो खुद के लिए दिन में 1-2 घण्टे का समय ज़रूर निकालें। इस समय में टीवी देखिये, गाने सुनिये या जो मन में आए वो कीजिए बिना किसी बात को दिमाग में सोचते हुए। ऐसा करने से आपका दिमाग कुछ समय के लिए सब कुछ भूल कर सिर्फ मनोरंजित होगा और आपका मन-चित्त शांत और खुश रहेगा। इसलिए कुछ टाइम खुद के लिए ज़रूर निकाले। बाकी कभी-कभी आप मंथली या वीक्लि पार्लर जाकर स्पा या फेशियल करा सकती हैं, ये आपको अच्छा फील कराता है।

4. नूट्रीशनल ब्रेकफास्ट लें

सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम कर एक हैल्थी ब्रेकफास्ट लें। आप इसके लिए नाश्ते में ओट्स, दलिया आदि खा सकते हैं। ये हल्का होता है और आपको फायदा करता है। ये आसानी से पच भी जाता है। इसके अलावा आप फल लें या मनचाहे फलों का जूस पियें। मिक्स फ्रुट जूस सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

self care व्यायाम नूट्रीशनल Health And Happiness
Advertisment