Advertisment

Lifestyle: शादी के बाद हनीमून कर रहे हैं प्लान तो जाइये इन जगहों पर

हनीमून एक शादी शुदा जोड़े के जीवन में बहुत अहम होता है। इस समय में नए जोड़े के जीवन की नई शुरुआत होती है और यादें बनती हैं। अगर आप भी शादी के बाद कहीं हनीमून प्लान कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं कुछ हनीमून डेस्टीनेशन के बारे में यहाँ।

author-image
Priya Rajput
New Update
Best Honeymoon Places

Places To Go For Honeymoon(Image Credit: Freepik)

Places To Go For Honeymoon: शादी के रीति रिवाज़ और भीड़-भाड़ भरे माहौल में हनीमून नए शादी शुदा जोड़े के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। शादी मे हुई थकान को दूर करने और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाना है, कदम से कदम मिला कर चलना है तो ऐसे में ज़रूरी है एक दूसरे को समझना जिसमें हनीमून आपकी सहायता कर सकता है। अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है और हनीमून डेस्टीनेशन की तलाश में हैं, तो हमारे पास आपकी इस समस्या का समाधान है। आइये जानते हैं कुछ हनीमून डेस्टीनेशन के बारे में जो आपके हनीमून को बनाएंगे यादगार। 

Advertisment

Lifestyle: कुछ हनीमून डेस्टीनेशन के बारे में यहाँ जानें

1. मनाली

नए शादी शुदा जोड़े के लिए मनाली एक बहुत अच्छी जगह है। चारों तरफ हरियाली, ऊँचे ऊँचे पहाड़ वहाँ का ठंडा-ठंडा मौसम सब आपके सफ़र को और भी ज़्यादा यादगार बना देंगे। मौसम बदलने पर यहाँ पहाड़ों पर बर्फ की एक चादर सी बिछ जाती है जो मनाली की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है। यह शादी शुदा जोड़े के लिए एक बेहतरीन आकर्षण स्पॉट है।

Advertisment

2. दार्जिलिंग

हनीमून डेस्टीनेशन की बात करें तो दार्जिलिंग टॉप प्लेस में से एक है। दार्जिलिंग मुख्य रूप से अपने चारों ओर के हरे भरे चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहाँ की चाय पूरे भारत में डेलिवर् की जाती है। इसकी खूबसूरती केवल चाय के बागानों से नहीं है बल्कि यहाँ की वादियाँ का भी अपना अलग मज़ा है।

3. अंडमान निकोबार

Advertisment

अगर आपको हिल स्टेशन जाने की बजाए पानी वाली जगह पर जाना है, तो ऐसे में अंडमान निकोबार आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑपशन है। यहाँ आप अपने साथी के साथ पानी के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। समुद्र के किनारे सफ़ेद रेत बिछा हुआ और वहीं नारियल के लंबे लंबे पेड़ बहुत सुंदर लगते हैं।

4. कश्मीर

धरती पर स्वर्ग कहलाने वाला कश्मीर एक बहुत अच्छा हनीमून स्पॉट है। कश्मीर की ठंड, वहाँ पड़ती बर्फ कुछ अलग ही है। यहाँ की वादियाँ अपने आप में मनमोहक हैं। ऐसे में जीवन साथी के साथ कश्मीर घूमना बहुत यादगार होगा और आपकी आपके हमसफर के साथ ऐसी यादें बनेंगी जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

Advertisment

5. बाली

बाली हनीमून डेस्टीनेशन के लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है। बाली हमेशा अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ घूमने की बहुत सी मनमोहक जगह हैं जहाँ आप अपने साथी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह ज़्यादा महंगा भी नहीं है और सुंदर भी।

6. गोवा

भारत में सबसे प्रसिद्ध हनीमून स्पॉट है गोवा। यहाँ पर समुद्र किनारे आप अपने साथी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यहाँ पर आपको कई कपल हाथों मे हाथ डाले नज़ारे का लुत्फ़ उठाते दिखेंगे। यहाँ आप अपने साथी के लिए रात के समय कैंडल लाइट डीनर भी अरेंज कर सकते है और अपनी शाम को और भी रंगीन कर सकते हैं।

lifestyle शादी Honeymoon हनीमून
Advertisment