Advertisment

Self-Care: महिलाओं को इस प्रकार करनी चाहिए सेल्फ केयर

सैल्फ केयर का अर्थ है अपनी शारीरिक मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना। महिला अपनी केयर करने के लिए कई प्रकार की प्रैक्टिस कर सकती हैं जैसे मैडिटेशन, स्वस्थ आहार, हैल्दी बाउंड्रीज बनाना, सोलो डेट पर जाना और भी कई चीजें।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Self-Care (Image Credits: Freepik)

Self-Care Practices That Women Must Be Aware Of: महिलाओं को जीवन में सर्वप्रथम प्राथमिकता स्वयं को देनी चाहिए। आपकी जिम्मेदारी आप खुद हैं, कोई दूसरा व्यक्ति आपका ख्याल रखने नहीं आएगा। आप खुद की जिम्मेदारी के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते। महिलाओं को सैल्फ केयर के महत्व को समझना होगा।

Advertisment

महिलाएं कई प्रकार सैल्फ केयर प्रैक्टिस कर सकती हैं जो उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत और बेहतर बनाएगी। सैल्फ केयर करना कोई ड्यूटी नहीं बल्कि एक आदत होनी चाहिए। जिस प्रकार महिलाएं हमेशा अपने प्रिय जनों का ध्यान रखती हैं, उनकी देखभाल करती हैं, उनकी जिम्मेदारियां को पूरा करती हैं, उनसे प्यार करती हैं उसी प्रकार महिलाओं को खुद से प्यार करना चाहिए। सेल्फ केयर के लिए महिलाएं कई कार्य कर सकती हैं जैसे न्यूट्रिशस आहार का सेवन करना, योग और मेडिटेशन के द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ और मजबूत रहना, अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट और सेल्फ वर्थ को प्रथम प्राथमिकता देना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, हैल्दी बाउंड्रीज बनाना और भी कई तरह से आप अपना ख्याल रख सकते हैं। 

महिलाएँ किस प्रकार कर सकती हैं सेल्फ केयर?

1. मैडिटेशन करना(Practice Meditation)

Advertisment

महिलाएं अक्सर अपने मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं और ऐसा करना आपकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप मेडिटेशन प्रैक्टिस करें। मेडिटेशन ध्यान लगाने की प्रक्रिया को कहा जाता है जिसमें आप अपनी श्वास या फिर किसी मंत्र पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मेडिटेशन करने के कई तरीके हैं और आप किसी भी तरीके से मेडिटेशन कर सकते हैं।

2. स्वस्थ आहार का सेवन करना(Healthy & Nutritious Diet)

सेल्फ केयर में एक महत्वपूर्ण स्टेप यह भी है कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। न्यूट्रिशस आहार जो विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हो उसका सेवन करें जो आपको ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें।

Advertisment

3. शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य(Prioritizing Physical, Mental & Emotional Health)

सेल्फ केयर का अर्थ है अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना। शारीरिक स्वास्थ्य शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप न्यूट्रिशस आहार का सेवन करें, वर्कआउट करें। भावनात्मक रूप से मजबूत और स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और विचारों को प्राथमिकता दें खुद के साथ समय बिताएं, अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग और मेडिटेशन करें जिससे आपके मन में चल रहे विचारों को आप शांत और नियंत्रित कर सकें और ऊर्जावान महसूस करें।

4. सकारात्मक दृष्टिकोण रखना(Positive Mindset)

Advertisment

सेल्फ केयर का एक महत्वपूर्ण कार्य यह भी है कि आप अपने विचारों और दृष्टिकोण को सकारात्मक रखें। आपके विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। नकारात्मक विचार आपको दुर्बल और अस्वस्थ बना सकते हैं। स्मरण रहे कि आप जीवन में कभी भी उम्मीद ना खोए और हमेशा सकारात्मक रहे।

5. स्वयं को प्रेरित करना(Self Motivation)

जीवन में आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जो आपको प्रेरित करेंगे, आपका साथ देंगे लेकिन महत्वपूर्ण है कि आप सर्वप्रथम रूप से खुद को प्रेरित करें। जीवन में आपके सबसे बड़े प्रशंसक आप स्वयं हैं। सफलता हासिल करने के लिए खुद को प्रेरित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है

Advertisment