Advertisment

Self Trust: खुद पर है विश्वास की कमी, जानिए ये लक्षण

अगर आपको खुद के ऊपर विश्वास नहीं है, तब इसका मतलब है कि आप अपने ऊपर ही डाउट कर रहे हैं। इसलिए खुद के ऊपर विश्वास होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि खुद पर है विश्वास की कमी के क्या लक्षण है-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Lack of self trust

(Image Credit: Getty/iStock)

Signs You Lack Self-trust: विश्वास चाहे दूसरों पर हो या खुद पर इसका होना बहुत जरूरी है। इससे आप अपने फैसला ले सकते हैं और खुद के ऊपर यकीन रख सकते हैं। आपको अपनी जरूरत के बारे में भी विश्वास से ही पता चलता है क्योंकि आप मानते हैं कि यह आपकी जरूरत है। अगर आपको खुद के ऊपर विश्वास नहीं है, तब इसका मतलब है कि आप अपने ऊपर ही डाउट कर रहे हैं। इसलिए खुद के ऊपर विश्वास होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि खुद पर है विश्वास की कमी के क्या लक्षण है-

Advertisment

Self Trust: खुद पर है विश्वास की कमी, जानिए ये लक्षण

अपने विचारों पर विश्वास की कमी

जिन लोगों को खुद पर विश्वास नहीं होता वह अपने विचारों को दोबारा सोचते रहते हैं। उस पर विचार करते रहते हैं। एक बार फैसला तय करने के बाद दोबारा उसके ऊपर राय बनाते हैं। क्योंकि इन्हें खुद पर विश्वास नहीं होता। कई बार वह गलत फैसला भी बना लेते हैं।

Advertisment

दूसरों से वैलिडेशन मांगना

जिन लोगों को खुद पर विश्वास की कमी होती है वह अपने विचारों के लिए दूसरों से वैलिडेशन मांगते हैं। इसका मतलब है कि अगर उन्होंने कोई फैसला किया है तो वह दूसरों से जाकर पूछेंगे कि क्या यह सही है? इसमें कुछ बदलाव तो नहीं हो सकते क्योंकि उन्हें खुद पर लिए गए फैसलों में पूर्ण विश्वास नहीं है। वह अपने से ज्यादा दूसरों के ओपिनियन की वैल्यू करते हैं और उसे ज्यादा मानते हैं।

गलतियां करने से डरना

Advertisment

ऐसे लोग कंफर्ट जोन से बाहर नहीं निकलते हैं और आने वाले चैलेंज से भी डरते हैं। जिंदगी में चैलेंज लेते भी नहीं है। इसके साथ ही उन्हें गलती करने से डर लगता है जो उनके अनुभव की कमी का कारण बनता है।

सीमाएं तय ना करना

ऐसे लोग दूसरों के ऊपर बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं जिस कारण वह अपनी पर्सनल स्पेस और कंफर्ट का ध्यान भी नहीं रखते। उनके रिश्तों में बाउंड्रीज नहीं होती, कोई भी उन्हें कुछ भी कह कर चला जाता है। वह उनका सामना  नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनमें विश्वास की कमी होती है। उन्हें अपने किसी भी कार्य या फिर एक्शन पर आत्मविश्वास नहीं होता है।

नकारात्मक सोच

इनकी सोच हमेशा नेगेटिव ही रहती है। यह अपने साथ बातें भी नेगेटिव भी करते है जैसे यह कुछ कर नहीं सकते हैं और इनसे कुछ हो नहीं सकता। जिस कारण यह जिंदगी में पीछे रह जाते हैं। हर वक्त दूसरों से सलाह मांगना बिल्कुल सही नहीं है। यह अपने साथ बहुत कठोर व्यवहार करते हैं जो इनका आत्मविश्वास भी कम कर देता है।

Self Trust
Advertisment