/hindi/media/media_files/2025/05/27/4xp0rM0VRMQikS43ApFl.png)
Photograph: (freepik)
Follow These Simple Tips To Get Rid Of Dark Underarms: हर किसी को अपनी बॉडी का सभी हिस्सा साफ-सुथरा और चमकदार चाहिए। ऐसे में अगर हम अंडरआर्म्स की बात करें तो काले अंडरआर्म्स न सिर्फ आत्मविश्वास को कम करते हैं बल्कि यह स्लीवलेस कपड़े पहनने में भी हमारे अंदर हिचकिचाहट पैदा कर सकते हैं। काले अंडरआर्म्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे शेविंग, पसीना, डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल या हॉर्मोनल बदलाव। अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू और आसान उपायों को अपनाकर अपने अंडरआर्म्स को नैचुरली साफ और गोरा बना सकते हैं। आइए जानें काले अंडरआर्म्स को साफ करने के आसान टिप्स।
काले अंडरआर्म्स को ठीक करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1. अंडरआर्म्स पर नींबू का प्रयोग करें
नींबू में ब्लीचिंग और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। आप इसे नहाने से पहले इस्तेमाल कर सकते है, नींबू का एक टुकड़ा लेकर अंडरआर्म्स पर अच्छे से रगड़ें और 10 मिनट बाद इसे धो लें। इसके बाद अपने अंडरआर्म्स पर मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें क्योंकि नींबू आपकी त्वचा को ड्राई कर सकता है।
2. बेसन और दही का पैक लगाएं
पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार करें।
3. अंडरआर्म्स पर एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा में त्वचा को ठंडक देने और उसे पुनर्जीवित करने की क्षमता पाई जाती है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल को अपने काले अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर इसे धोएंं। यह आपके अंडरआर्म्स से कालेपन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।
4. अंडरआर्म्स पर आलू का रस लगाएं
आलू में एक प्राकृतिक ब्लीच का गुण पाया जाता है। आप कद्दूकस किए हुए आलू का रस निकालकर कॉटन की मदद से अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इसका नियमित प्रयोग करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
5. शेविंग की जगह वैक्सिंग को चुनें
अंडरआर्म्स पर बार-बार शेविंग करने से त्वचा डार्क हो सकती है। वैक्सिंग पोर्स को साफ करती है और डेड स्किन को हटाने में मदद करती है जिससे आपकी त्वचा साफ दिखती है।
6. केमिकल डियोड्रेंट से दूरी बनाकर रखें
अपने अंडरआर्म्स को हमेशा इन केमिकल से बनी चीजों से दूर रखें क्योंकि डियोड्रेंट और परफ्यूम में मौजूद हार्श केमिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाहें तो नैचुरल या एलुमिनियम-फ्री डियो का इस्तेमाल करें।