10 Self Care एक्टिविटीज जो हर किसी पता होनी चाहिए

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर दिनभर मन परेशान और तनाव में रहता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

author-image
Shruti
New Update
Self care (Freepik)

Self care (Image credit-Freepik)

Some good self care activities: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर दिनभर मन परेशान और तनाव में रहता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद के लिए थोड़ा समय निकाले। आईए जानते हैं कुछ अच्छे सेल्फ केयर गतिविधियां जिसको आप करके तनाव मुक्त हो सकती है

जानिए कुछ सेल्फ केयर गतिविधियां

1. अंदर के बच्चे को ढूंढे

Advertisment

याद करें कि बचपन में आपको क्या चीजे अच्छी लगती थी। उन चीजों को करें। उससे आपका मन ताज़ा होगा और आप तनाव मुक्त महसूस करेंगी।

2. मेडीटेशन

अपने मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन करें। आप कोई मेडिटेशन का म्यूजिक लगाकर या किसी ग्रुप में जाकर साथ में मेडिटेशन कर सकती हैं। यह फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही साथ मन को तनाव मुक्त रखता है।

3. व्यायाम

अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम शामिल करें। इससे शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहेंगे। अच्छी नींद भी आएगी। साथ ही हैप्पी हारमोंस बूस्ट होंगे।

4. जर्नलिंग करें

Advertisment

अगर आप बहुत तनाव महसूस कर रही हैं या आपके मन में बहुत सारे विचार आ रहे हैं तो अपने विचारों को एक डायरी में लिखें। इससे आपका मन डिक्लटर होगा और जिंदगी की थोड़ी कलैरिटी मिलेगी।

5. अपना पसंदीदा खाना खाएं

अपना पसंदीदा खाना खाने से मन तुरंत प्रफुल्लित हो जाता है। हैप्पी हारमोंस तुरंत बूस्ट होते हैं। ऐसे में कभी-कभी आप अपना पसंदीदा खाना जरूर खाएं।

6. स्पा ट्रीटमेंट

स्पा ट्रीटमेंट सेल्फ केयर का एक उत्तम जरिया है। इससे बॉडी और मन दोनों ही रिलैक्स होते हैं। आप किसी भी सैलून में जाकर अपना स्पा ट्रीटमेंट कर सकती हैं। आप मसाज, मैनीक्योर, पेडीक्योर इत्यादि भी करवा सकती हैं।

7. नेचर में टाइम स्पेंड करें

Advertisment

प्रकृति एक बहुत अच्छी हीलर है। आप कोशिश करें कि कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताए। जैसे कि किसी पार्क में टहलने निकल जाए, किसी समुद्र तट पर बैठे, खाली पैर घास में चले या बाहर कुछ देर धूप में बैठे। इससे भी हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं और मन शांत होता है।

8. ट्रैवल

नई-नई जगह ट्रैवल करने से भी मन में उत्साह बना रहता है और तनाव कम होता है। जब आप ट्रैवल करते हैं तो नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है, साथ ही साथ नई-नई चीजे भी सीखने को मिलती हैं।

9. बुक्स पढ़े

बुक्स इंसान की सबसे अच्छी फ्रेंड होती है। मन को शांत करने एवं अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नियमित तौर से बुक्स पढ़ें। बुक्स आपको एक नई दुनिया में लेकर जाती है साथ ही आपका तनाव भी कम करती हैं। आप कोई अच्छा पॉडकास्ट भी सुन सकती हैं या कोई रिलैक्सिंग म्यूजिक से भी मन बहला सकती हैं।

10. प्रिय जनों के साथ टाइम स्पेंड करें

Advertisment

जब भी आपका मन परेशान हो या दौड़ भाग वाली जिंदगी से थोड़ी देर का ब्रेक चाहती हों तो वह समय आप अपने प्रिय जनों के साथ बिताए। आप अपने पालतू जानवरों के साथ भी खेल सकती हैं।

self care सेल्फ केयर