Holistic Health: शरीर और मन दोनों की 5 नए तरीकों से करें देखभाल

जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ हो तो हम खुद को हेल्दी कह सकते है। होलीस्टिक हेल्थ एक ऐसी लाइफस्टाइल जो शरीर, मन और आत्मा तीनों का एक साथ देखभाल करती है। आइए जानते है आप कैसे इसे बनाए रख सकते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Meditation Techniques to be Stress free

Take Care Of Both Body And Mind In 5 New Ways:आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हेल्थ का मतलब सिर्फ एक्सरसाइज़ या डाइट करने तक सीमित नहीं है। अब आपको मेंटल और इमोशनल हेल्थ पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है जितना हम शारीरिक स्वास्थ्य को देते है। यही सोच होलीस्टिक हेल्थ को है। एक ऐसी जीवनशैली जो शरीर, मन और आत्मा तीनों का एक साथ देखभाल करती है। आइए जानते हैं ऐसे पांच नए और प्रभावी तरीके जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

Advertisment

शरीर और मन दोनों की 5 नए तरीकों से करें देखभाल

1.डिजिटल डिटॉक्स: सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें

हम में से अधिकतर लोग स्क्रीन जैसे मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने अपना आधा से ज्यादा वक्त बिताते है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकावट, सिरदर्द और नींद की कमी जैसी परेशानियां होने लगती है। इससे बचने के लिए कुछ समय के लिए डिजिटल डिटॉक्स करे। इसके लिए आप दिन में कम से कम 2 से 3 घंटे बिना किसी डिजिटल डिवाइस के बिताए। इस समय में अपनी कोई भी फॉलो करे वो भी बिना डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल के।

Advertisment

 2. गट हेल्थ पर ध्यान दे

एक रिसर्च में पता चलता है कि हमारी आंतें सीधे तौर पर दिमाग से जुड़ी होती हैं। एक अनबैलेंस गट  डिप्रेशन, चिंता और थकावट की वजह बन सकती है। दही, छाछ, कांजी जैसी फर्मेंटेड चीज़ें खाने से इनमें अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसके अलावा आप हरी सब्ज़ियां, फल, और साबुत अनाज से भरपूर भोजन करे। एक स्वस्थ गट न आपके पाचन को सुधारेगा, बल्कि आपके मूड और एनर्जी लेवल को भी बेहतर बना कर रखेगा।

3. साउंड बाथ थेरेपी ले

Advertisment

साउंड थेरेपी एक पुरानी टेक्नोलॉजी है इसमें विशेष साउंड और वाइब्रेशन के ज़रिए दिमाग और शरीर को शांत किया जाता है। इसमें सिंगिंग बाउल्स, घंटियाँ, या नेचुरल साउंड जैसे पानी की आवाज़, हवा की सरसराहट आदि शामिल करते हैं। यह थेरेपी एंजाइटी को कम करती है, फोकस को बढ़ाती है और अच्छी नींद लाने में भी मददगार होती है। आप घर पर यूट्यूब या ऐप्स के ज़रिए भी साउंड बाथ फील कर सकते हैं।

4. नेचर बाथिंग

फॉरेस्ट बाथिंग यानी पेड़ों और नेचर बीच शांति से समय बिताना। यह जापानी टेक्नोलॉजी  'शिनरिन-योकू' के नाम से जानी जाती है और इसका मकसद है प्रकृति के साथ मेंटली और इमोशनली जुड़ना। जब आप नेचर के बीच समय बिताते हैं, तो शरीर का तनाव स्तर घटता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। हफ्ते में एक बार किसी पार्क या जंगल में कुछ समय बिताए, ये बेहद फायदेमंद हो सकता है।

Advertisment

5. नए मेडिटेशन के तरीके

मेडिटेशन करना आपके शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन इसके लिए पुराने तरीकों से ध्यान में शांत होके बैठना सबके लिए आसान नहीं होता। इसके लिए आप चलती-फिरती अवस्था में भी ध्यान की स्थिति प्राप्त कर सकते है। जैसे डांस मेडिटेशन, ब्रिस्क वॉकिंग मेडिटेशन, या फ्लो योगा। यह टेक्नोलॉजी शरीर को एनर्जेटिक बनाती है और मन को सुकून देती है। ये व्यस्त लोगों के लिए फायदेमंद है क्योंकि ये ध्यान और मूवमेंट को एक साथ जोड़ता है।

Take Care Mind Body