/hindi/media/media_files/EzufBGlZhmnEky2h0mNR.png)
File Image
These 5 Morning Habits Will Keep You Positive and Energetic Whole Day: एक बेहतर मॉर्निंग रूटीन होने से न सिर्फ शरीर तंदुरुस्त रहता है बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और आप ज्यादा एकाग्र हैं। और दिन की शुरुआत इस बात पर सबसे ज्यादा निर्भर है कि आप सुबह किन आदतों को अपनाते हैं। अगर आपकी सुबह अच्छी है तो पूरा दिन ऊर्जावान और उत्पादक रहेगा। कुछ छोटी-छोटी लेकिन प्रभावी आदतें आपकी सुबह को और अधिक सकारात्मक बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही आतें के बारे में जो आपको न केवल मानसिक शांति देती हैं बल्कि शरीर को भी ऊर्जावान बनाए रखती हैं।
सुबह की 6 बेहतरीन आदतें
सुबह जल्दी उठाना
हमें यह बचपन से ही सिखाया जाता है कि सुबह जल्दी उठने की आदत हमारी जिंदगी में बहुत सारे सकारात्मक बदलाव लाती है। जल्दी उठने से आपको खुद के लिए समय निकालने, बेहतर बनाने और शांति से दिन की शुरुआत करने का मौका मिलता है। ब्रह्ममुहूर्त जो सुबह 4 से 6 बजे। तक माना जाता है, इसमें उठने के बहुत से लाभी बताए गए हैं क्योंकि इस समय वातावरण एकदम शुद्ध और शांत रहता है। जल्दी उठने से न केवल आपके शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है बल्कि मानसिक ताकत भी बढ़ती है और पूरे दिन सुस्ती और आलस्य दूर रहता है।
गुनगुना पानी या डिटॉक्स चाय पीएं
सुबह उठते ही पानी पीना बेहद लाभदायक है। शरीर को हाइड्रेट रखने और आपके पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले आपको पानी जरूर पीना चाहिए। गुनगुना पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है और आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तो सुबह उठकर खाली पेट आप हर्बल डिटॉक्स चाय का सेवन भी कर सकते हैं। नींबू और शहद मिला गुनगुना पानी, ग्रीन टी, अदरक-हल्दी वाली चाय, सौंफ, जीरा और अजवाइन की चाय, कैमोमाइल टी आदि शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। यह आदत न केवल आपको एनर्जेटिक बनाती है बल्कि आपकी त्वचा को भी ग्लोइंग बनाए रखती है और पाचन तंत्र को मजबूत करती है।
मेडिटेशन और व्यायाम/योग करें
मेडिटेशन का वेदों और शास्त्रों में बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है और इसकी मान्यता वर्षों पुरानी है। अपने शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए सुबह के समय ध्यान लगाना (मेडिटेशन करना) और योग करना बहुत फायदेमंद होता है। मेडिटेशन से आपके मस्तिष्क को शांति मिलती है और फोकस भी बढ़ता है। साथ ही यह तनाव को कम करके, पूरे दिन दिमाग को सकारात्मक बनाए रखने में बेहद कारगर है। साथ ही, योग और व्यायाम करने से शरीर को लचीलापन और ताकत मिलती है। इसके लिए आप स्ट्रेचिंग, प्राणायाम, वॉक आदि कर सकते हैं जो कि शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार हैं। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही 20-30 मिनट बेसिक यानी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ आपको सुबह जरूर करनी चाहिए।
पौष्टिक नाश्ता करें
एक सेहतमंद ब्रेकफास्ट आपके पूरे दिन की ऊर्जा का आधार माना जाता है। इसलिए भारत में हमेशा मान्यता रही है कि सुबह का पहला भोजन ऐसा होना चाहिए जो पोषण से भरपूर हो ताकि शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिल सके। प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और विटामिन से भरपूर नाश्ता आपको पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने का काम करता है। साबुत अनाज, फल, नट्स, दूध, दही और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ नाश्ते में करने से आपकी कार्यक्षमता बढ़ती है। स्वस्थ और संतुलित नाश्ता करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
सूरज की रौशनी
सूरज की रौशनी हमारे शरीर के लिए प्राकृतिक ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत होती है। सुबह को हल्की धूप में कुछ समय बिताना न केवल शरीर को बेहद जरूरी विटामिन डी प्रदान करता है बल्कि इससे आपका मन भी बेहतर बनता है। सूरज की रौशनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है और इम्यून सिस्टम भी इससे बेहतर होता है। जो लोग सुबह-सुबह धूप नहीं लेते हैं वे अक्सर थकान और कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से जूझते हैं।
किताब पढ़ें, जर्नलिंग या दिन को प्लान करें
सुबह का समय सेल्फ-डेवलपमेंट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस समय दिमाग सबसे ज्यादा स्पष्ट और याद रखने वाला होता है। इसलिए सुबह-सुबह कुछ अच्छा पढ़ना जैसे कि कोई किताब हो, अच्छी बात हो या कोई मोटिवेशनल कोट्स हों यह सब आपको और भी सकारात्मक बनाने में मदद करते हैं। साथ ही जर्नलिंग यानी अपने विचारों को लिखना, इंटरोस्पेक्शन और दिमाग को शांत करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा अपने दिन की पूरी योजना सुबह बनाने से पूरा दिन ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड और प्रोडक्टिव बना रहता है। अगर आप रोज़ सुबह 10 से 15 मिनट भी अपने गोल्स को लिखने, मैनिफेस्ट करने और पढ़ने में लगाते हैं तो यह आपकी सफलता को ज्यादा आसान और जीवन को सुलझा हुआ बनाने में मददगार होता है। साथ ही आप सकारात्मक, एकाग्र और फुर्तीले रहते हैं।