Advertisment

Shopping: मन के साथ और सावधानी से करें शॉपिंग

ब्लॉग | लाइफ़स्टाइल : शॉपिंग अक्सर हम या तो किसी के साथ करती हैं या अकेले करने निकल जाती हैं। दोनों ही मामलों में भूलने की समस्या बहुत बड़ी होती  है और कई बार तो अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं।

author-image
Prabha Joshi
13 May 2023
Shopping: मन के साथ और सावधानी से करें शॉपिंग

सावधानी से करें शॉपिंग (Image Credit: Times Of India)

Shopping: अक्सर महिलाएं शॉपिंग के दौरान बहुत-सी चीजों को भूल जाती हैं या बजट से ज्यादा ही सामान खरीद लेती हैं। इस समस्या से न केवल महिलाओं को परेशानी हो जाती है बल्कि उन्हें खर्चीला होने का टैग भी मिल जाता है। ऐसे में जरूरी है शॉपिंग बहुत ध्यान से करें और अनावश्यक रूप से शॉपिंग में सामान न खरीदें। 

Advertisment

शॉपिंग अक्सर हम या तो किसी के साथ करती हैं या अकेले करने निकल जाती हैं। दोनों ही मामलों में भूलने की समस्या बहुत बड़ी होती  है और कई बार तो अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। खासतौर से जब हमारे अलावा भी शॉपिंग में कोई चल रहा होता है तो ज्यादा ही हम लापरवाह हो जाते हैं। 

शॉपिंग के  दौरान किन बातों का ध्यान रखें 

शॉपिंग के दौरान निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें :-

Advertisment

खरीदने वाले आइटम्स की लिस्ट बनाएं 

सबसे पहले तो जरूरी है जिस भी सामान को खरीदना है उसकी लिस्ट बना लें। आजकल हर एक के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में लिस्ट आसानी से बन जाती है। जो भी सामान लाना है, लिस्ट बनाएं और तभी शॉपिंग करें। 

बजट के अऩुसार शॉपिंग करें

Advertisment

शॉपिंग के दौरान जरूरी है अपने बजट के हिसाब से खर्च करें। बहुत बार मॉल या शॉप में एंटर करते ही खरीददारी लगातार शुरु हो जाती है। ऐसे में कई बार जरूरत से ज्यादा सामान या जो ज्यादा जरूरी नहीं है वो भी आ जाता है। बेहतर है बजट के अनुसार ही शॉपिंग करें।

सामान का ध्यान रखें 

शॉपिंग के दौरान बहसबाजी न करें। बहसबाजी से कई बार अपनी चीजों का भी ख्याल नहीं रहता है। इससे तनाव पैदा होता है। ऐसे में जरूरी है पर्स, मोबाइल और अन्य निजी चीजों का ध्यान रखें। बिना बहस के शॉपिंग करने जाएं और जरूरी सामान लेना न भूलें। खराब मूड में सामान भूलने की समस्या हो सकती है। 

Advertisment

सामान देखकर खरीदें

शॉपिंग करते समय जरूरी है सामान देख कर खरीदें। कई बार जल्दीबाजी के चक्कर में खराब सामान घर पर आ जाता है जिससे बाद में वापस करने का झंझट और अन्य परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है शॉपिंग करते समय सामान को अच्छे से चेक कर लें। 

उपर्युक्त तरीकों को ध्यान में रखते हुए आसानी से शॉपिंग अच्छी और परेशानी से हट कर होगी। शॉपिंग ऐसी होनी चाहिए जिसमें मन और जरूरत के अनुसार सामान घर पर आ जाए। मन से की हुई शॉपिंग का सामान परेशानी पैदा नहीं करता। 

Advertisment
Advertisment