Avoid These Colors: जानिए गर्मी में कौन से कलर अवॉइड करें

गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी की लाइफस्टाइल और कपड़ों की पसंद में बदलाव आना शुरू हो जाता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किन रंगों से इस मौसम में बचना चाहिए।

author-image
Sanya Pushkar
New Update
color of clothes reflect your psychology?

Avoid These Colors Know Which Colors to Avoid in Summer: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी की लाइफस्टाइल और कपड़ों की पसंद में बदलाव आना शुरू हो जाता है। जैसे ही तापमान बढ़ता है वैसे ही हम हल्के और आरामदायक कपड़ों की तलाश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में केवल फैब्रिक ही नहीं बल्कि रंग कलर का भी विशेष महत्व होता है कुछ रंग ऐसे होते हैं जो गर्मी के मौसम में पहनने पर शरीर को और अधिक गर्म कर देते हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किन रंगों से इस मौसम में बचना चाहिए।

Advertisment

जानिए गर्मी में कौन से कलर अवॉइड करें

1. काले रंग से बचें

काला रंग गर्मियों में सबसे अवॉयडेबल कलर माना जाता है। यह रंग सूरज की किरणों को ज्यादा अवशोषित करता है जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। चाहे वह काले कपड़े हों या एक्सेसरीज गर्मियों में इससे दूर रहना ही बेहतर है। खासतौर पर धूप में बाहर निकलते समय काले रंग के कपड़े पहनना शरीर को अधिक गर्म और असहज बना सकता है।

Advertisment

2. डार्क ब्लू और नेवी ब्लू से परहेज करें

डार्क ब्लू शेड्स भी गर्मी में गर्मी को आकर्षित करते हैं। यह रंग भी सूर्य की किरणों को अवशोषित करता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है और शरीर जल्दी थक सकता है। इसके बजाय हल्के नीले या स्काई ब्लू जैसे शांत रंगों को चुनना बेहतर रहता है।

3. गहरे भूरे और मटमैले रंगों से बचें

Advertisment

ब्राउन और ग्रे जैसे रंग भी गर्मी में उपयुक्त नहीं होते। यह रंग न केवल गर्मी को खींचते हैं बल्कि पहनने में भी भारी महसूस होते हैं। गर्मियों में हल्के और चमकदार रंग न केवल ठंडक देते हैं बल्कि देखने में भी ताजगी का अहसास कराते हैं।

4. चमकदार और फ्लोरेसेंट रंग न पहनें

हालाँकि फ्लोरेसेंट कलर ट्रेंडी लग सकते हैं लेकिन गर्मियों में ये आँखों को चुभ सकते हैं और पहनने वाले को असहज बना सकते हैं। ये रंग प्रकाश को अधिक रिफ्लेक्ट करते हैं जिससे गर्मी का एहसास और बढ़ जाता है। इसके बजाय सौम्य और म्यूट रंगों का चयन करना बेहतर होता है।

Advertisment

5. गहरे लाल और मरून कलर से बचना चाहिए

गहरे लाल और मरून रंग भी सूर्य की गर्मी को खींचते हैं। ये रंग शादी या पार्टी जैसे अवसरों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं लेकिन गर्मियों के दिन में पहनने के लिए यह उचित विकल्प नहीं हैं। यदि लाल रंग पहनना जरूरी हो, तो हल्के शेड जैसे पिंकिश रेड या पीच कलर चुनें।

6. गर्मी में रंगों का सही चुनाव क्यों जरूरी है

Advertisment

रंगों का हमारे मूड और शरीर की ऊर्जा पर गहरा असर होता है। गर्मियों में हल्के और ठंडक देने वाले रंग जैसे सफेद बेबी पिंक स्काई ब्लू हल्का पीला या मिंट ग्रीन न केवल देखने में आकर्षक लगते हैं बल्कि यह शरीर को भी ठंडक प्रदान करते हैं। सही रंगों का चुनाव करके हम गर्मी के मौसम को ज्यादा आराम दायक बना सकते हैं।

avoid Summer