Understanding Menopause: हर महिला को क्यों रहना चाहिए तैयार

हर महिला के लिए मेनोपॉज़ के बारे में जानना ज़रूरी है। यह एक Natural Process है जो पीरियड्स और प्रजनन क्षमता के अंत का संकेत देती है। यह उम्र के 40 या 50 के दशक में होती है। लेकिन इसमें कोई डरने वाली बात नहीं है।

author-image
The Meno Coach
New Update
Menopause

हर महिला के लिए मेनोपॉज़ के बारे में जानना ज़रूरी है। यह एक Natural Process है जो पीरियड्स और प्रजनन क्षमता के अंत का संकेत देती है। यह उम्र के 40 या 50 के दशक में होती है। लेकिन इसमें कोई डरने वाली बात नहीं है। थोड़ी समझ और तैयारी से इस दौर को सहजता से पार किया जा सकता है। आइए जानें कि मेनोपॉज़ को समझना क्यों जरूरी है?

Advertisment

Understanding Menopause: हर महिला को क्यों रहना चाहिए तैयार

लक्षण पहचानने से मदद मिलती है

अगर आप मेनोपॉज़ के संकेत पहचान लें तो उन्हें बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं। जैसे कि अनियमित पीरियड्स, मूड में बदलाव, बार-बार गर्मी लगना (हॉट फ्लैशेज़), और नींद में परेशानी। कई बार ये लक्षण अंतिम पीरियड से कई साल पहले शुरू हो सकते हैं।

Advertisment

“जानकारी ही ताकत है। मेनोपॉज़, उसके लक्षणों और मैनेजमेंट के तरीकों की जानकारी इस बदलाव को आसान बना सकती है"- डॉ. सुदेशना रे, मेडिकल डायरेक्टर, Gytree.com

जीवनशैली में बदलाव से राहत मिल सकती है

अगर आप मेनोपॉज़ के बारे में जानती हैं, तो समय रहते ऐसे बदलाव कर सकती हैं जो लक्षणों को कम करें। जैसे कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस कम करने वाली गतिविधियाँ।

Advertisment

नियमित व्यायाम: हार्मोन बैलेंस रखने, मूड ठीक करने और हॉट फ्लैशेज़ को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, हड्डियों की सेहत के लिए भी ज़रूरी है।

संतुलित आहार: इस समय खाने-पीने का ध्यान रखना ज़रूरी है। विटामिन D और कैल्शियम से भरपूर चीजें लें। कैफीन और शराब से बचें, क्योंकि ये हॉट फ्लैशेज़ को बढ़ा सकते हैं।

तनाव कम करने वाली गतिविधियाँ: योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग जैसी तकनीकें मूड स्विंग्स और चिंता को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

Advertisment

कुछ आंकड़े जो विचार के लायक हैं

  • हर साल अमेरिका में लगभग 13 लाख महिलाएं मेनोपॉज़ में प्रवेश करती हैं।
  • करीब 75% महिलाएं हॉट फ्लैशेज़ का अनुभव करती हैं।
  • लगभग 40% महिलाएं मूड में भारी बदलाव महसूस करती हैं।
  • भारत में मेनोपॉज़ की औसत उम्र 40 से 45 साल है।
  • Harvard Health के अंसारी, 50% पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाएं वेजाइनल ड्रायनेस का अनुभव करती हैं।
  • लगभग 30% महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से गुजरती हैं।

“जो महिलाएं हेल्दी रहती हैं, एक्सरसाइज़ करती हैं, अच्छी नींद लेती हैं और अच्छे रिश्तों में होती हैं, वो मेनोपॉज़ के इस दौर से बेहतर तरीके से गुजरती हैं,” – डॉ. सैंड्स, OSF Health

Advertisment

मेनोपॉज़ को समझना आपके लिए ज़रूरी है ताकि आप अपने डॉक्टर से बेहतर बातचीत कर सकें, सही फैसले ले सकें और अपने लिए सबसे सही इलाज चुन सकें।

Menopause