Advertisment

Pregnancy Postpartum: गर्भावस्था के बाद बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय

मां बनना भले ही एक अनमोल एहसास हो लेकिन वो अपने साथ बहुत सी ऐसी अनकही चीज़ें लाता है जिससे महिलाओं को ही फेस करना पड़ता है जैसे बालो का झड़ना।

author-image
Kavya Gupta
New Update
pregnancy postpartum (freepik)

(Image Source: freepik)

Home Remedies For Hair Growth After Pregnancy: मां बनना भले ही एक अनमोल एहसास हो लेकिन वो अपने साथ बहुत सी ऐसी अनकही चीज़ें लाता है जिससे महिलाओं को ही फेस करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद औरत में बहुत सारे शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक बदलाव होते हैं। इसमें हार्मोनल परिवर्तन, जिम्मेदारियों का बढ़ना, नींद की कमी, शरीर का आकार बदलना, बालों का झड़ना और परिवार में नई ज़िम्मेदारियों का सामना शामिल हो सकता है। इन सभी परिवर्तनों के साथ, औरत को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है।

Advertisment

Pregnancy Postpartum: गर्भावस्था के बाद बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय

1. आहार पर ध्यान दें

प्रेग्नेंसी के बाद बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या हो सकती है। बालों की सेहत को बढ़ावा देने के लिए प्रोटीन, विटामिन C, बी कॉम्प्लेक्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार ले। जैसे अंडे, मछली, दाल, संतरा, नींबू, स्पिनेच, मेथी, मछली, आलसी बीज, सरसों का तेल आदि। साथ ही, पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

Advertisment

2. आयुर्वेदिक उपचार को महत्व दें

आयुर्वेदिक उपचार बालों के झड़ने को रोकने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, खासकर जब यह प्रेग्नेंसी के बाद होता है। बालों को झड़ने से बचाने के लिए आंवला, ब्राह्मी, भृंगराज, जीरका जैसे चीजों का प्रयोग कर सकते है। यह न सिर्फ बालों को मजबूती देते है साथ ही उनके झड़ने को भी रोकने में मदद कर सकते है। आप आंवला रीठा शिकाकाई युक्त शैंपू भी इस्तेमाल कर सकते है या कोई घरेलू उपाय जैसे घर की चीजों से बना मास्क भी लगा सकते हैं।

3. स्ट्रेस काम करें

Advertisment

प्रेग्नेंसी के बाद बालों के झड़ने को कम करने के लिए स्ट्रेस को कम करना महत्वपूर्ण है। महिलाए ध्यान और मेडिटेशन, व्यायाम, टाइम टेबल बनाकर और अच्छी नींद लेकर अपने स्ट्रेस को कम कर सकती है जिससे बालों के झड़ने में कमी आ सकती है। यह सभी क्रियाएं मन को शांति देने में सक्षम होती है और दिमाग ठंडा रखती है।

4. उपयुक्त विटामिन दें

प्रेग्नेंसी के बाद बालों के झड़ने को रोकने के लिए उपयुक्त विटामिन्स शामिल कर सकते हैं। डिलीवरी के बाद शरीर में आई कमी को विटामिन सप्लीमेंट्स द्वारा पूरा किया जा सकता है। महिलाएं विटामिन E, C, D और बीटा-कैरोटीन जैसे सप्लीमेंट्स लेकर अपने आपको और अपने बालों की सेहत का ध्यान रख सकती है। इन विटामिन्स को अपने आहार में भी शामिल करने से बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है और उनके झड़ने को कम किया जा सकता है। 

Advertisment

5. मालिश

आप अलग- अलग तेल मालिश से भी बालो की मजबूती बढ़ा सकती है व उनके झड़ने को रोक सकती है। नारियल, ऑलिव, जैतून का तेल आदि हमारी खोपड़ी के लिए अच्छे माने जाते है। यह बालों को मजबूती, चमक और लंबा करने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

home remedies hair growth बाल गर्भावस्था pregnancy postpartum
Advertisment