Advertisment

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ जिनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है

author-image
Swati Bundela
New Update
कोविड-19 का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही बॉलीवुड के कई परिवारों में कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में, जिनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
Advertisment




मलाइका अरोड़ा

Advertisment


अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 6 सितम्बर को COVID-19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने की है। मलाइका, जो वर्तमान में एक डांस रियलिटी शो में जज के रूप में देखी जाती हैं, कथित तौर पर घर पर आइसोलेट हो गयी हैं।

जेनेलिया डिसूज़ा

Advertisment


जेनेलिया डिसूज़ा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया कि वो भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पायी गयी थी। उन्होंने २१ दिनों तक खुद को आइसोलेट कर लिया था और अब उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके लिए २१ दिन का आइसोलेशन पीरियड बिताना बहुत मुश्किल था.

बच्चन परिवार

Advertisment


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन,  उनके बेटे अभिषेक बच्चन बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्य बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाय गए.

अनुपम खेर का परिवार

Advertisment


अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई राजू खेर, राजू की पत्नी और बेटी (अनुपम की भतीजी) की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन अनुपम खेर की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान

Advertisment


म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान, जिनकी मृत्यु 1 जून, 2020 को हुई थी, कार्डियक अरेस्ट के बाद। वह अपना कोविड-19 का इलाज करवा रहे थे जब उन्हें पता चला कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सिंगर कनिका कपूर

Advertisment


गायिका कनिका कपूर, अपने फेमस गाने ‘बेबी डॉल’ के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं, वह पहली बॉलीवुड की हस्ती थी जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

किरण कुमार



74 वर्षीय अभिनेता किरण कुमार 14 मई को पॉजिटिव पाई गई, हालांकि कुमार ने कहा कि उन्हें किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं है। अभिनेता को इसके बारे में तब पता चला जब वह 10 दिन पहले मामूली मेडिकल प्रक्रिया के लिए अस्पताल गए।

रेखा का मुंबई वाला बंगला सील



रेखा के बंगले के गार्ड के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बंगले को सील कर दिया गया था । रेखा के बंगले के दो गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीएमसी ने इस इलाके को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिए गए थे



पढ़िए : ओडिशा : 85-वर्षीय कैंसर रोगी और पत्नी ने COVID ​​-19 से किया रिकवर
सेहत कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़
Advertisment