Advertisment

World Pulses Day 2023: नहीं पहचानते दाल तो ये पढ़ें विश्व दाल दिवस पर

न्यूज़/ फ़ूड : आज दालों का दिवस है। दाल हमारे शरीर में बहुत ज़रूरी होती है। हमें दालों की मात्रा रोज़ाना अपनी डाइट में रखनी हैं क्योंकि दालों से मिलता है प्रोटीन।

author-image
Prabha Joshi
New Update
दाल दिवस

आज विश्व दाल दिवस है

World Pulses Day 2023: क्या आपको पता है आज दालों का दिन है? जी हां, हर वर्ष 10 फरवरी को दालों का दिवस के नाम से जानते हैं। संयुक्त राष्ट्र सभा की ओर से 10 फरवरी को दालों के दिवस के रूप में मनाने की घोषणा हुई थी। ये तो आप जानते होंगे दालों से हमें प्रोटीन मिलता है जो हमारे शरीर को बनाने में मदद करता है। बनाने का अर्थ है प्रोटीन की मात्रा हमारे शरीर में टिश्यूज़, सेल्स, ऑर्गन्स और ऐन्जाइम्स आदि सबमें काम आती है।

Advertisment

कैसे पहचानें दालों को

आज जो मुख्य सवाल उठता है वो है दालों की पहचान। आज भी बहुत से बच्चे दालों की पहचान नहीं कर पाते। ऐसे में हम आज बताने जा रहे हैं कुछ मुख्य दालों की पहचान और उनके बारे में। आइए जानें :-

  • उरद की दाल : उरद की दाल बहुत लोगों की फ़ेवरेट होती है। इसे दालों का राजा भी कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए कि इसका टेस्ट लाजवाब होता है। उरद धुली, छिलका और साबुत तीन तरह से बाज़ार में आती है। धुली उरद पीले-सफ़ेद रंग की होती है वहीं छिलका या साबुत उरद काली/हरी-सफ़ेद होती है। 
  • मसूर की दाल : मसूर की दाल पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। ये खाने में एकदम पक जाती है। ये बाज़ार में साबुत और धुली दोनों रूप में आती है। धुली मसूर पिंक रंग की होती है वहीं छिलका मसूर ब्राउन-ब्लेक रंग की। 
  • मूंग की दाल : मूंग की दाल हमारे पेट के लिए बहुत अच्छी होती है, आसानी से पच जाती है और बुख़ार से पीड़ित व्यक्ति को दी जा सकती है। कहते हैं बुख़ार से पीड़ित व्यक्ति को मूंग की दाल खिलाने से कमज़ोरी नहीं होती और बुख़ार जल्दी उतर भी जाता है। मूंग की दाल पीले रंग की होती है। 
  • अरहर की दाल : अरहर की दाल बनाने में थोड़ी मीठी होती है। अरहर की दाल की ख़ासियत है कि उसे सब्ज़ियों जैसे पपीता, लौकी और सहजन आदि में मिला के खाया जा सकता है। इसकी तड़का दाल भी बनती है। ये रंग में पीले रंग की होती है और आकार की गोल होती है। 
  • चने की दाल : चने की दाल लाजवाब है। अकसर ट्रेन या रस्ते चलते चने की दाल बेचते लोग मिल जाते हैं। छोला चना और चने की दाल में अंतर है। चने की दाल पीले रंग की होती है और अरहर से हल्की मिलती-जुलती है। इसका अपना अलग टेस्ट है। चने की दाल को उरद और अन्य दाल के साथ मिक्स दाल बनाकर खाया जा सकता है।

इस तरह आप आज दाल का दिवस इनमें से कुछ दाल मिलाकर बना सकते हैं। दाल को मिक्स कर बनाने में उसका एक अलग स्वाद है। मूंग और मसूर की दाल सादी बनाई जा सकती है वहीं उरद की दाल को अकसर चने या अरहर जैसी दालों में मिलाकर बना जाता है। उरद सादी भी स्वादिष्ट लगती है।

प्रोटीन World Pulses Day 2023 दाल दिवस
Advertisment