Heinous Crime Against Women: श्रद्धा केस के बाद और हिंसक मामले दिखे

हाल ही में ऐसे बहुत से केस सामने आए हैं जिनमें महिलाओं के प्रति हैवानियत पूर्ण हिंसक मामलों को देखा गया है। इस कड़ी में दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस सबसे पहले आता है। पढिए यह न्यूज़ ब्लॉग-

author-image
Monika Pundir
New Update
Crime Against Women

Crime Against Women

Heinous Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसक मामलों की गिनती कम नहीं है। लेकिन यह तब और अधिक डरावना बन जाता है जब ऐसे गंभीर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हो और हर केस में दरिंदगी और हैवानियत की हदों को पार किया जा रहा हो। हाल ही में ऐसे बहुत से केस सामने आए हैं जिनमें महिलाओं के प्रति हैवानियत पूर्ण हिंसक मामलों को देखा गया है। इस कड़ी में दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस सबसे पहले आता है।

श्रद्धा मर्डर केस

Advertisment

Shraddha Walker Delhi केस इस वक्त खबरों का मुख्य विषय बना हुआ है। श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने श्रद्धा का कत्ल कर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। इन टुकड़ों को आफताब ने अपने घर के फ्रिज में स्टोर करके रखा था। इसके बाद वह इन टुकड़ों से छुटकारा पाने के लिए इन्हें हर दिन एक एक हिस्से को अलग अलग जगहों पर फेंकने लगा था। इस केस का खुलासा हाल ही में हुआ है और अभी यह सबसे ज्यादा सुर्खियों का विषय है।

प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका को 6 टुकड़ों में काटा

UP Case: बीते मंगलवार ही यूपी, आजमगढ़ के अमरौहा थाना क्षेत्र के इस केस का खुलासा हुआ है। आरोपी प्रिंस यादव ने अपनी पूर्व प्रेमिका आराधना के शरीर को 6 टुकड़ों में इसलिए काट दिया क्योंकि उसने किसी और से शादी कर ली थी। आरोपी ने इस घटना को अंजाम अपने परिवार और अपने भाइयों के साथ मिलकर दिया है। आराधना के शरीर को 6 टुकड़ों में काटने के बाद उसके शरीर के प्रत्येक हिस्से को पन्नी में बांधकर गांव के चौराहे पर स्थित एक कुएं में डाल दिया था।

यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली लाश

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सूटकेस में एक युवती की लाश बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या कहीं और कर दी गई थी उसके बाद उसे सूटकेस में भरकर यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया गया। पुलिस की माने तो वह लड़की के कंधे पर गोलियां भीड़ लगी थी।

बीयर की बोतल से काट दिया महिला का चेहरा

Advertisment

यह गंभीर के चेन्नई से सामने आया था। एक व्यक्ति ने महिला का चेहरा बीयर बोतल से सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि महिला ने उसका प्रपोजल एक्सेप्ट करने से मना कर दिया था। पुलिस के मुताबिक वह व्यक्ति 20 वर्षीय युवती का लगातार पीछा कर रहा था और उसका प्रपोजल एक्सेप्ट करने के लिए कह रहा था। जब लड़की ने उसका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया तो व्यक्ति ने लड़की के चेहरे को बेरहमी से बीयर की बोतल से काट दिया।

UP Case Heinous Crime Against Women Shraddha Walker Delhi