/hindi/media/media_files/2025/11/21/shethepeople-images-2025-11-21-15-21-05.png)
Photograph: (Instagram)
हाल ही में मेक्सिको की फातिमा बोश ने Miss Universe 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। उनकी यह जीत सिर्फ़ एक ग्लैमरस मोमेंट नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद के बीच सामने आई। फिनाले से पहले एक इवेंट में हुए विवाद ने प्रतियोगिता को सुर्खियों में ला दिया था, लेकिन इसके बावजूद फातिमा ने स्टेज पर अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। उनकी जीत गरिमा, आत्म-सम्मान और दृढ़ता की कहानी बन गई है। यह जीत इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि पूरी दुनिया देख रही थी कि यह विवाद उनके परफॉरमेंस पर क्या असर डालेगा। लेकिन फातिमा ने प्रेशर को अपनी ताकत में बदलकर साबित किया कि सम्मान और कॉन्फिडेंस किसी भी ताज से बड़े होते हैं।
Miss Universe 2025: कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद मेक्सिको की फातिमा बोश ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब
कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत
असल में प्री-पेजेंट इवेंट के दौरान थाई पेजेंट डायरेक्टर नावत इत्साराग्रिसिल ने फातिमा को सोशल मीडिया पर प्रमोशनल शूट मिस करने को लेकर डांट लगाई और उन्हें “dumb” कह दिया। यह बिहेवियर लाइव देखा गया, जिसके बाद फातिमा ने इसे disrespect बताया और तुरंत सेरेमनी छोड़कर चली गईं। कई कंटेस्टेंट्स ने भी उनके सपोर्ट में आयोजन से वॉक आउट कर लिया।
नवात की माफी और प्रतिक्रिया
घटना के बाद नावत ने एक लाइव स्ट्रीम में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा अपमान करने का नहीं था और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। हालांकि आलोचकों का कहना है कि इस तरह की भाषा किसी भी इंटरनेशनल इवेंट में acceptable नहीं मानी जा सकती।
इंडिया की मणिका विश्वकर्मा टॉप 30 तक पहुँचीं
भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं मणिका विश्वकर्मा टॉप 30 तक पहुँचने में सफल रहीं। उन्होंने नेशनल कॉस्ट्यूम और प्रेज़ेंटेशन राउंड में सराहना बटोरी, लेकिन फाइनल कट में जगह नहीं बना पाईं। भारतीय दर्शकों ने उनके प्रदर्शन को आत्मविश्वासी और ग्रेसफुल बताया।
फातिमा बोश की जीत का मतलब क्या है?
विवाद और वॉक-आउट के बाद स्टेज पर लौटकर ताज जीतना कई लोगों के लिए रिज़िलियंस और सेल्फ-वर्थ की कहानी बन गया। सोशल मीडिया पर हजारों यूज़र्स ने उनकी गरिमा और आत्म-सम्मान की सराहना की। बोश की जीत ना सिर्फ मिस यूनिवर्स इतिहास में यादगार रहेगी, बल्कि यह पेजेंट कल्चर में परिवर्तन की एक मिसाल भी है। जहाँ महिलाएँ सिर्फ सुंदरता के बजाय वजूद और आत्मसम्मान के लिए लड़ रही हैं।
Miss Universe संगठन की जवाबदेही पर सवाल
संगठन ने बयान जारी किया कि प्रतियोगिता में सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है और वे घटना की जांच करेंगे। इस विवाद ने पेजेंट वर्ल्ड में power dynamics, behavior standards और महिलाओं के सम्मान की भूमिका पर एक बड़ी बहस खड़ी कर दी है।
I’m Miss Universeee ❤️ pic.twitter.com/rqW8aQLvKY
— Fatima Bosch (@fatimaboschfdz) November 21, 2025
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us