Sonam Kapoor Baby Name: अभिनेत्री ने फैंस से साझा किया बेटे का नाम

author-image
Swati Bundela
New Update
sonam kapoor

सोनम कपूर आहुजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे और पति संग एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए फैंस के साथ अपने बेटे की पहली झलक और उसका नाम साझा किया है। सोनम जबसे माँ बनी है तबसे उनके फैंस को उनके बेटे के नाम का इंतज़ार था अब अभिनेत्री ने फैंस की यह उत्सुकता भी ख़त्म कर दी|

इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया बेटे का नाम 

Advertisment

तस्वीर में सोनम, आनंद और उनका बेटा वायु पीले रंग के कपड़ो में मैचिंग करते हुए काफी खुश और सुन्दर दिख रहे है। सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम उसके एक महीने के जन्मदिन पर साझा किया है। बीते महीने 20 अगस्त को सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे के नाम के महत्व को समझाया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘वायु कपूर आहुजा’ रखा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारे जीवन में नई सांसे शामिल हो चुकी हैं। यह हनुमान और भीम के रूप में हमारी ताकत का प्रतीक है हम सभी से अपने बेटे वायु कपूर आहुजा के लिए आर्शीवाद चाहते हैं।'

सोनम ने पोस्ट के ज़रिए समझाया नाम का मतलब 

सोनम आगे लिखती हैं- 'हिंदू धर्म में वायु पांच तत्वों में से एक प्रतीक है। वायु खुद में शक्तिशाली भगवान हैं। वह स्वास के देवता हैं और हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता है। वे हवा के शक्तिशाली स्वामी हैं। वायु जीवन है। वो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंध रखते हैं। वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण डाल सकता है, जितनी आसानी से वह बुराई को नष्ट कर सकता है। वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला कहा जाता है।'

Advertisment

अभिनेत्री के फैंस को यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे है और फोटो पर काफी प्यार बरसा रहे है।     

sonam kapoor Bollywood