Advertisment

सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बनी राज्यसभा उम्मीदवार

author image
Swati Bundela
14 Sep 2021
सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बनी राज्यसभा उम्मीदवार



Advertisment

सुष्मिता देव राज्यसभा की उम्मीदवार: कुछ ही वक़्त पहले कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव को मिला पार्टी की ओर से बड़ा मौका। मंगलवार को पश्चिम बंगाल की सत्ता वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देव को राज्यसभा के लिए नामित किया है। यानी इस बार सुष्मिता देव TMC से राज्यसभा की उम्मीदवार बनेगी।

सुष्मिता देव राज्यसभा की उम्मीदवार: TMC ने ट्वीट कर दी जानकारी

पार्टी की ओर से सुष्मिता देव के उम्मीदवार बनने के बाद TMC ने ट्वीट किया "महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी की दृष्टि हमारे समाज को और अधिक हासिल करने में मदद करेगी।"

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1437724099980115968?s=20

सुष्मिता देव कौन है ?

सुष्मिता देव CAA-NRC विरोध पर अपनी पार्टी से अलग होने के मुद्दे पर भी सुर्खियों में आई थी। उन्होंने ने CAA कानून का समर्थन किया था और कहा था कि बराक घाटी क्षेत्र के लोगों, जहां से वह रहती हैं, ने विभाजन के पीड़ितों के संघर्षों को करीब से देखा था और इस तरह वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के पक्ष में थी।

Advertisment

सुष्मिता देव एक राजनीतिक परिवार से आती है। उनके पिता कांग्रेस पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। अपने पापा के नक़्शे कदमो पर चल के देव 2014 में असम की सिलचर सीट से संसद सदस्य के रूप में चुनी गई थी।

हाल ही में नीति उल्लंघन के आरोप में कई कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं का अकाउंट ट्विटर द्वारा बंद किया गया था ,उसमे सुष्मिता देव का नाम भी शामिल था। दरअसल उन्होंने राहुल गांधी का एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से एक नाबालिक रेप पीड़िता के परिवार की पहचान साफ़ दिखाई दे रही थी।

देव असम के सिलचर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा सदस्य चुनी गई थी। इस साल मार्च में, कांग्रेस पार्टी ने असम में सीट बंटवारे के मुद्दे पर देव के इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था।

 



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment