Padma Awards 2023: महिलाएं जिनको उनके योगदान पर मिलेगा पद्म सम्मान

न्यूज़ : भारत की महिलाओं के लिए गौरव का समय है जब 19 भारतीय महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्म सम्मान की सूची में स्थान मिला है। ये महिलाएं कला, समाज सेवा, आध्यात्म और विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र से हैं।

Prabha Joshi
27 Jan 2023
Padma Awards 2023: महिलाएं जिनको उनके योगदान पर मिलेगा पद्म सम्मान

पद्म सम्मान तीन प्रकार के होते हैं

Padma Awards 2023: भारत के गौरव का क्षण होता है जब उसके नागरिकों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया जाता है। पद्म सम्मान उन लोगों को मिलता है जिन्होंने कला, समाज सेवा, पब्लिक अफ़ेयर्स, विज्ञान और तकनीक, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया होता है। पद्म सम्मान तीन प्रकार के होते हैं : पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म सम्मान भारत के सबसे बड़े सिविलियन एवार्ड में गिने जाते हैं। इस सम्मान के लिए विदेशी नागरिक/एनआरआई/ ओसीआई/ पीआईओ भी योग्य हैं। इसके साथ ही ये विशिष्ट सेवाओं या किए गए कार्य को देखते हुए मरणोपरांत भी दिया जाता है। 

हर वर्ष भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के दौरान पद्म सम्मान के लिए देशभर से अतुलनीय योगदान देने वाले लोगों की सूची जारी होती है। ये गृह मंत्रालय की ओर से जारी की जाती है। इस वर्ष 2023 के लिए 106 विशिष्ट लोग पद्म सम्मान के लिए चुने गए हैं। 106 पद्म सम्मान में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं।  

19 महिलाएं हैं पद्म सम्मान 2023 की सूची में

इन 106 पद्म सम्मान में 19 भारत की विशिष्ट महिलाएं हैं जिन्होंने कला, समाज सेवा, विज्ञान और तकनीक, आध्यात्म और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में अपना अतुल्नीय योगदान देकर भारत का सम्मान बढ़ाया। जहां 3 महिलाएं पद्म भूषण से सम्मानित की जाएंगी, वहीं 16 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। आइए जानें भारत की वो विशिष्ट महिलाएं जिनकी सूची 2023 पद्म सम्मान में है :-

पद्म भूषण

  • तमिलनाडु से वाणी जयराम को कला श्रेत्र में
  • महाराष्ट्र से सुमन कल्याणपुर को कला श्रेत्र में
  • कर्नाटक से सुधा मूर्ति को समाज सेवा कार्य में

पद्म श्री

  • हरियाणा से सुकामा आचार्य को अध्यात्म में 
  • मध्य प्रदेश से जोधैया बाई बैगा को कला श्रेत्र में
  • छत्तीसगढ़ से उषा बारले को कला क्षेत्र में
  • असम से हेमप्रोवा चुटिया को कला श्रेत्र में
  • बिहार से सुभद्रा देवी को कला श्रेत्र में 
  • पश्चिम बंगाल से प्रीतिकाना गोस्वामी को कला श्रेत्र में
  • गुजरात से हीराबाई लोबी को समाज सेवा श्रेत्र में
  • कर्नाटक से रानी मचैया कला क्षेत्र में
  • मध्य प्रदेश से शांति परमार को कला श्रेत्र में 
  • पुडुचेरी से नलिनी पार्थसारथी को चिकित्सा क्षेत्र में
  • ओडिशा से कृष्णा पटेल को कला श्रेत्र में
  • कनाडा से सुजाता रामदोराई को विज्ञान और तकनीक श्रेत्र में
  • मिज़ोरम से के.सी. रनरेमसंगी को कला क्षेत्र में 
  • नागालैंड से की. नेहुनुओ सोरही को कला क्षेत्र में 
  • महाराष्ट्र से रवीना टंडन को कला क्षेत्र में
  • महाराष्ट्र से कूमी नरीमन वाडिया को कला क्षेत्र में 

सभी पद्म विजेताओं को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के द्वारा मार्च या अप्रैल माह में सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा।

अगला आर्टिकल