/hindi/media/media_files/TzayfP3RjAbLm7mpGmBV.png)
5 Things That Every Indian Girl Hear ( Image Credit - news18 )
Things Every Indian Girl Hear: समाज में बहुत सी बातें होती हैं जो हर महिला को सुननी पडती हैं। जैसे कि उनके रहन-सहन को लेकर या रंग और सुन्दरता को लेकर ऐसी बहुत सी बातें हैं जो हर महिला और लड़की आए दिन अपनी लाइफ में सुनती रहती है। समाज में लड़कियों को शादी को लेकर बहुत सी बातें सुननी पड़ती हैं। जो कि उन्हें अपने ही परिवार से किसी सदस्य जैसे कि दादी नानी या फिर अपनी माँ से भी सुननी पड़ती हैं। कभी कभी तो फ्यूचर को लेकर या फिर काम काज को लेकर। ऐसी कई बातें हैं जो समाज द्वारा लड़कियों के लिए की जाती हैं। आज हम ऐसी ही बातें बतायेंगे जो डेली लाइफ में महिलाओं को सुनने को मिलती हैं।
क्या हैं वो 5 बातें जो हर भारतीय लड़की सुनती है?
1. लड़कियां अपने लुक्स के लिए जज होती हैं
हर महिला खूबसूरत होती है, चाहे वह कैसी भी हो। पर समाज के लोग उनको उनके लुक्स को लेकर भी सुनाते हैं। अगर लुक अच्छा नही होगा कोई भी लड़का शादी नही करेगा। कोई जॉब पर भी नही रखेगा। लोगो की सोंच इस तरह है कि उनको लगता है सब लड़कियों के पास लुक होना बहुत जरूरी है सबकुछ परफेक्ट होनी चाहिए।
2. मेकअप' मत करो
महिलाओं को मेकअप का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए। बहुत सी महिलाओं को मेकअप करने नही देते हैं क्योंकि समाज का कहना है। मेकअप करने वाली महिलाएं लड़कों को प्रभावित करने के लिए ऐसा करती हैं। ऐसी सब भी बातें भी महिलाओं को सुननी पड़ती हैं।
3. खाना बनाना सीखना चाहिए
हर लड़की को यह बात बहुत बार सुनने को मिलती है। जिन्हें खाना बनाना नहीं आता उन्हे भी जिन्हे आता हैं उन्हे और अच्छा खाना बनाने को कहा जाता है। तुम लड़की हो तुम्हे खाना बनाना आना चाहिए शादी के बाद तुम्हे अपने ससुराल में हस्बैंड और घरवालों के लिए बनाना होगा।
4. धीरे बोलना सीखो
अपनी आवाज धीमी करो या धीरे से बोलना सीखो लड़कियों को ज़ोर से मर्दों की तरह नही बात करनी चाहिए लोग क्या बोलेंगे समाज क्या सोचेगा। ऐसी सब बातें एक लड़की को सुननी पड़ती है।
5. अच्छे से बैठना सीखो
ये बात अक्सर हर लड़की को सुनने को मिलती है कि ठीक से बैठना सीखो तुम लड़की हो लड़का नही हो। तुम्हे ढंग से उठना-बैठना आना चाहिए।