Advertisment

5 चीजें जो शादी के बाद नार्मल होनी चाहिए

ब्लॉग | ओपिनियन: किसी भी मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आता है। जब या तो व्यक्ति कमाने लगे, अपने परिवार का पालन पोषण करने लगे, अकेले रह पाए या विवाह हो और आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे विवाह की।

author-image
B LIPSA RAGHUNATH
New Update
Marriage(Aaj tak)

5 Things That Should Be Normal After Marriage (Image Credit - Aaj tak)

5 Things That Should Be Normal After Marriage: किसी भी मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आता है। जब या तो व्यक्ति कमाने लगे, अपने परिवार का पालन पोषण करने लगे, अकेले रह पाए या विवाह हो और आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे विवाह की, कि किस प्रकार विवाह के उपरांत इतने बदलाव के बाद भी कुछ चीजें कितनी सामान्य होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो वह चीजें जो हमें बहुत आम सी लगने लगती हैं।

Advertisment

5 चीजें जो शादी के बाद नार्मल होनी चाहिए

1. साथ रहना 

जोड़े आमतौर पर एक ही घर में एक साथ रहना शुरू करते हैं। अपनी दैनिक दिनचर्या, काम-काज और जिम्मेदारियां साझा करते हैं। उनके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव होता है जहां पर घरवालों से हटकर एक नए व्यक्ति के साथ अपने जीवन की शुरुआत करते हैं।

Advertisment

2. भविष्य की योजना 

बचपन से हमारे जीवन का लक्ष्य केवल हमारे भविष्य की योजना में चला जाता है। चाहे वह पढ़ाई हो या नौकरी, शादी के बाद जोड़ों को साथ में अपने भविष्य की सुरक्षा करते हैं और उन सभी चीजों में निवेश करते हैं। जिससे उनके और उनके परिवार का आगे विकास हो और वह चीज भविष्य में उनकी सहायता भी करें।

3. खुली बात-चीत 

Advertisment

सभी मनुष्य के जीवन में सबकी अपनी-अपनी राय होती हैं। कुछ लोग एक्सट्रोवर्ट तो कुछ लोग इंट्रोवर्ट होते हैं। जिसे हम अंतर्मुखी और बहिर्मुखी भी कहते हैं। परंतु शादी के बाद सबको अपनी बात रखनी होती है और हर चीज में अपना योगदान भी देना होता है। ऐसे में संकोच के साथ रहना या बात करना एक जोड़ें में बहुत बड़ी दिक्कत ला सकता है। इतनी खुलकर बातचीत करना बहुत आवश्यक रोजमर्रा की जिंदगी में सामान्य चीजों में जुड़ जाती है।

4. सरनेम

किसी भी व्यक्ति के जीवन में नाम बहुत ही जरूरी चीज है। क्योंकि नाम से सबकी पहचान होती है। परंतु विवाह के उपरांत लड़की के नाम के आगे उसके पति का नाम या उसके पति का सरनेम लग जाता है। जो जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाता है परंतु यह भी एक सामान्य सी बात हो जाती है।

5. माता-पिता की देखभाल

शादी के बाद केवल दो व्यक्ति में ही नहीं पूरे परिवार से एक नया रिश्ता बन जाता है। एक दूसरे का ख्याल रखना एक दूसरे की परवाह करना यह काम की बात हो जाती है। इसमें केवल अपने माता-पिता के ही नहीं जोड़ों में एक दूसरे के माता-पिता के प्रति भी प्रेम बढ़ता है बहुत खूबसूरत है अनुभव होता है।

marriage शादी 5 Things नार्मल
Advertisment