Advertisment

Successful Women: क्यों सफल महिला नहीं निकल पाती टॉक्सिक रिश्ते से

ओपिनियन/ब्लॉग: सक्सेसफुल महिलाएं रुपया, पैसा, रूतबा, नाम होने के बाद भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को सालों तक झेलती हैं और उससे बाहर नहीं निकल पाती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है कि एक महिला जो सक्सेसफुल है, वह भी टॉक्सिक रिलेशनशिप को तोड़ने की पहल नहीं करती है।

author-image
Priya Singh
New Update
Successful Women(EveryEvery)

5 Things Why Successful Women Can Not Leave A Toxic Relationship (Image Credit-EveryEvery)

5 Things Why Successful Women Can Not Leave A Toxic Relationship: आज कल के समय में हर एक रिश्ता अद्वितीय माना जाता है। जो भी अपने रिश्ते को बनाकर रखना चाहता है वह हर कोशिश करता है। लेकिन कुछ रिश्ते इतने मजबूत नहीं हो पाते हैं कि वे हमेशा के लिए चल सकें और वे टूट जाते हैं। लेकिन बात जब महिलाओं द्वारा रिश्ते तोड़ने की आती है तो वे हर कोशिश करती हैं रिश्ते को बचाने की। लेकिन अक्सर ऐसा भी देखा जाता है कि महिलाएं किसी टॉक्सिक रिश्ते से निकलना चाहती हैं और वे नहीं निकल पाती हैं। यह चीज सक्सेसफुल महिलाओं के साथ भी होती है उनके पास अब कुछ होता है रुपया, पैसा, रूतबा, नाम लेकिन इसके बाद भी वे एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को सालों तक झेलती हैं और उससे बाहर नहीं निकल पाती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है कि एक महिला जो सेल्फडिपेंड है, सक्सेसफुल है, वह भी टॉक्सिक रिलेशनशिप को तोड़ने की पहल नहीं करती है। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है।

Advertisment

जानिए सफल महिलाएं क्यों टॉक्सिक रिश्तों से नहीं निकल पाती हैं

1. इमोशनल इंवेस्टमेंट

सफल महिलाएं किसी भी दूसरी महिला की तरह अपने रिलेशनशिप में इमोशनली इंवेस्ट करती है। ऐसा होता है कि वे अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिता चुकी होती हैं, उन्हें अपने पार्टनर से इमोशनल कनेक्शन होता है, वे अपने रिश्ते को बनाये रखना चाहती हैं। इन सभी कारणों से ही वे अपने रिश्ते में कड़वाहट आने के बाद भी बनी रहना चाहती हैं और अलग होने का कदम नहीं उठाती हैं। 

Advertisment

2. अकेलेपन का डर

आखिरकार सक्सेसफुल महिलाएं भी इंसान ही होती हैं उन्हें भी अकेलेपन का डर होता है वे अपने रिश्ते को, अपने पार्टनर को खोने से डरती हैं इसलिए वे एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को सालों तक सम्भालती हैं। कुछ महिलाओं को डर होता है कि हो सकता है वे आगे चलकर अकेले न रह पायें और उन्हें कोई दूसरा बेहतर साथी न मिले इस डर के कारण वे एक बुरे रिश्ते को भी अपना लेती हैं।

3. सामाजिक और परिवारिक दबाव

Advertisment

सक्सेसफुल महिलाओं पर भी एक रिश्ते को बनाए रखने के लिए सामाजिक और पारिवारिक सम्बन्धों का दबाव हो सकता है। ऐसा भी होता है कि यदि वो एक टॉक्सिक रिलेशन को तोड़ देती हैं तो उन्हें समाज और परिवार से आलोचना या अस्वीकृति जैसी चीजों का सामना करना पड़े। इसलिए भी वे एक टॉक्सिक रिश्ते में सालों तक रहती हैं और वह रिश्ता समाज की नजरों में परफेक्ट दिखता है। 

4. इमोशनल मैनुपुलेशन

कुछ रिश्तों में ऐसा होता है कि इमोशनल मैनुपुलेशन बहुत अधिक होता है पार्टनर या फिर परिवार के लोग महिला को एक टॉक्सिक रिश्ते से जोड़े रखने के लिए इमोशनल मेनुपुलेशन या फिर इमोशनली ब्लैकमेलिंग का सहारा लेते हैं। वे विमेंस में गिल्ट की भावना भरते हैं या फिर उन्हें गैस लाइट करते हैं या फिर उन्हें इस प्रकार से समझाते हैं कि वे अपने रिश्ते पर निर्भर करती हैं ऐसे में महिलायें इमोशनल होकर एक टॉक्सिक रिश्ते में बने रहने को मजबूर रहती हैं।

5. पार्टनर में बदलाव की उम्मीद

सक्सेसफुल महिलाएं अक्सर आने पार्टनर में बदलाव की उम्मीद करके भी अपने टॉक्सिक रिश्ते को सालों तक चलाती हैं। यदि उनका पार्टनर पहले सही था तो उन्हें यह उम्मीद होती है कि भविष्य में चीजें फिर से ठीक होंगी और वे दोबारा अपने रिश्ते को सुधार सकेंगी ऐसे में लम्बे समय तक एक टॉक्सिक और खोखले रिश्ते में जीती हैं।

Toxic Relationship Successful Women सफल महिलाएं टॉक्सिक रिश्तों
Advertisment