/hindi/media/media_files/bYAUdXAwIcUXtWiiL0lh.png)
(File Image)
CommonMythsAboutAgeandConception: गर्भधारण और उम्र से संबंधित बहुत सारे मिथक और धारणाएं हमारे समाज में हैं, जो लोगों को बहुत गहराई से प्रभावित करती है। केवल महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी इन मिथक से प्रभावित होते हैं खासकर तब जब बात फैमिली प्लानिंग की आती है। उम्र और गर्भधारण केवल एक मिथक है जिसके कारण व्यक्ति तनाव और चिंता में रहता है। वास्तव में उम्र गर्भधारण पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है यह उतनी विधायक नहीं होती जितनी आमतौर पर मानी जाती है। तो आइये जानते हैं समाज में फैले गर्भधारण और उम्र को लेकर कुछ मिथक।
गर्भधारण और उम्र को लेकर 5 मिथक
1. 35 के बाद महिलाओं का गर्भवती होना असंभव है
समाज में सबसे आम मिथक यह है कि 35 के बाद महिलाएं गर्भवती नहीं हो सकती। बल्कि सच्चाई यह है कि 35 के बाद महिलाओं में कंसीव करने की क्षमता कम हो जाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। 35 के बाद महिलाएं स्वस्थ तरीके से गर्भवती हो सकती हैं उसके लिए उन्हें डॉक्टर की सलाह और देखरेख में रहना आवश्यक होता है।
2. पुरुषों की उम्र से गर्भधारण पर कोई असर नहीं होता
समाज और लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि महिलाओं की उम्र की वजह से प्रेगनेंसी प्रभावित होती है। पुरुषों की उम्र भी कंसीविंग की क्षमता पर असर डालती है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में Sperm की क्वालिटी गिर जाती है, जिसके कारण प्रेगनेंसी की संभावना कम हो सकती है।
3. पहली गर्भावस्था के लिए 20-30 साल की उम्र सबसे सही होती है
अक्सर यह सुनने को मिलता है कि गर्भावस्था के लिए 20 से 30 साल की उम्र सबसे सही होती है बल्कि यह धारणा बिल्कुल गलत है। गर्भधारण के लिए सही उम्र नहीं बल्कि स्वस्थ शारीरिक स्वास्थ्य, जीवनशैली और अन्य कर्म पर निर्भर करता है। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि कई महिला 30 और 40 के बाद भी गर्भवती हो जाती हैं।
4. 30 के बाद गर्भधारण से बच्चे में स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक होता है
यह सच है कि 30 के बाद गर्भधारण वाली महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनके गर्भधारण में बहुत सारे जोखिम भी आ सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की महिलाओं के इन्फर्टिलिटी की समस्या होगी। सही समय पर नियमित चिकित्सा जांच, स्वस्थ जीवनशैली और मेडिकल सपोर्ट के जरिए इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
5. 20 साल की उम्र में गर्भधारण सबसे आसान होता है
हम किसी ने किसी से सुनते हैं कि 20 साल की उम्र में गर्भधारण बहुत आसानी से हो जाती है हालांकि यह बात सच है कि इस उम्र में कंसीव करने की क्षमता अधिक होती है पर प्रेगनेंसी पूरी तरीके से महिलाओं के स्वास्थ्य, हार्मोन संतुलन और जीवन शैली पर निर्भर करती है। कई महिलाएं 20 साल की उम्र में गर्भधारण करने में कठिनाई का सामना करती हैं।