Advertisment

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के दौरान स्प्राउट्स खाने के फायदे

सेहत तभी अच्छी रहती है जब हम अच्छे आहार का सेवन करते हैं। ठीक वैसे ही आहार का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मां के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है पर साथ ही बच्चों के विकास पर भी असर डालता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
How does PCOD affects pregnancy

(File Image)

Benifits Of Eating Sprouts During Pregnancy: एक महिला के लिए प्रेगनेंसी बहुत महत्वपूर्ण और सेंसिटिव समय होता है। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली मां की सेहत और बच्चे के विकास दोनों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सेहत तभी अच्छी रहती है जब हम अच्छे आहार का सेवन करते हैं। ठीक वैसे ही आहार का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मां के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है पर साथ ही बच्चों के विकास पर भी असर डालता है। मां अपने आहार में स्प्राउट्स का सेवन भी कर सकती हैं जैसे की मूंग दाल, चने या मसूर दाल क्योंकि यह नेचुरल रूप से पोषक तत्व प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान स्प्राउट्स खाने के फायदे। 

Advertisment

प्रेगनेंसी के दौरान स्प्राउट खाने के 5 फायदे 

1. पोषक तत्त्व 

स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन और मिनरल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन C बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। विटामिन A हमारे आंखों के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है वहीं इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दातों के मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देता है। स्प्राउट्स में आयरन की मात्रा भी अधिक रहती है जिसके कारण खून की कमी नहीं होती और ऑक्सीजन भरपूर रहता है।

Advertisment

2. फाइबर 

स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा अत्यधिक होती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। जब डाइजेस्टिव सिस्टम सही ढंग से काम करता है तो कब्ज और गैस जैसी समस्या कम होती है जो गर्भवती महिलाओं में बहुत बड़ा समस्या है। फाइबर युक्त आहार लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है जिससे हृदय का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। महिलाओं को स्प्राउट्स का सेवन जरूर करना चाहिए खासकर प्रेगनेंसी में।

3. प्रोटीन 

Advertisment

जैसे कि हम जानते ही हैं प्रोटीन प्रेग्नेंट महिला के लिए टिशु को रिपेयर करने का काम करता है और बच्चे के स्वास्थ्य विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्प्राउट्स में मौजूद प्रोटीन शरीर को ऊर्जा और एनर्जी प्रदान करता है जो प्रेगनेंसी के दौरान अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योंकि अक्सर महिलाएं इस समय सुस्त और थका हुआ महसूस करती हैं।

4. एंटीऑक्सिड 

स्प्राउट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स के तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचते हैं जिससे सेलुलर क्षति कम होती है। स्प्राउट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को भी चमकाने का काम करता है और प्रेगनेंसी ग्लो भी बढ़ता है। इसकी मदद से मां का इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को आगे आने वाले परेशानियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। यह शरीर के बहुत सारे स्वास्थ समस्याओं को कम करता है।

Advertisment

5. स्वस्थ हड़िया 

स्प्राउट्स में कैल्शियम की मात्रा अत्यधिक होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने का काम बेहतरीन तरीके से करता है। स्प्राउट्स गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों का विकास सही ढंग से करने में मददगार साबित होता है। यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होता है। डिलीवरी के समय महिलाओं के हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है इसीलिए वह स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें।

Pregnancy Care Do’s of Pregnancy Eating Benefits Of Eating Sprouts During Pregnancy
Advertisment