Advertisment

हम लड़कों के बीच पीरियड्स को कैसे नॉर्मलाइज कर सकते हैं?

ओपिनियन : अगर बचपन से ही लड़के ये समझ लें की पीरियड्स एक नॉर्मल चीज है और कोई भी इसके बारे में बात कर सकता है तो इससे लड़कों को पीरियड्स नॉर्मल होने में मदद मिलेगी। याद रखें की लड़कियां ही लड़कों को पीरियड्स के बारे में सहज बना सकती हैं। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
normalize boys about periods

normalize boys about periods

Menstruation: पीरियड्स एक बहुत ही सामान्य बात है हर दूसरी महिलाओं को पीरियड्स होते हैं। पीरियड्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है जैसा की हम सभी जानते हैं। कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो हमेशा लड़कों के सामने पीरियड्स के बारे में बात करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें लगता है की लड़कों को पीरियड्स के बारे में नहीं पता होना चाहिए क्योंकि पीरियड्स लड़कियों की पर्सनल चीज होती है, लेकिन यह सच नहीं है, पीरियड्स कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आपको सबसे छुपाने की जरूरत है। लड़के भी जानते हैं की लड़कियों के लिए पीरियड्स बहुत जरूरी चीज है और ये सिर्फ लड़कियों के लिए ही नहीं हर इंसान के लिए जरूरी है, लेकिन वो कभी भी लड़कियों के सामने पीरियड्स के बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है की लड़कियों के सामने पीरियड्स की बात करने से उन्हें शर्म या बुरा लगेगा।

Advertisment

कई लड़के ऐसे होते हैं जो पीरियड्स के समय लड़कियों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं पाते क्योंकि लड़कियां पीरियड्स के दौरान उन्हें कभी भी अपने करीब नहीं आने देतीं। यह भी बहुत सच है की लड़के लड़कियों को मानसिक सहारा देकर उनके पीरियड्स में मदद कर सकते हैं जो पीरियड्स के दौरान बहुत जरूरी है क्योंकि कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स का शिकार होती हैं। लेकिन इन सबके लिए हमें सबसे पहले लड़कों को पीरियड्स के बारे में नॉर्मलाइज करने की जरूरत है। हमें उन्हें यह समझने की जरूरत है कि वे लड़कियों के साथ पीरियड्स के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं।

लड़कों को पीरियड्स के बारे में नॉर्मलाइज कैसे करें

boys1. हमें कक्षा में बिना किसी झिझक के लड़कों को पीरियड्स के बारे में बताना चाहिए

Advertisment

स्कूल में हम सभी एक अध्याय पढ़ते हैं जो  पीरियड्स से संबंधित होता है लेकिन ज्यादातर शिक्षक लड़कियों के सामने लड़कों को पीरियड्स के बारे में पढ़ाने से बचते हैं जो बहुत बुरा है। हमें कक्षा में लड़कियों के सामने लड़कों को पीरियड्स के बारे में सिखाने की जरूरत है ताकि वे दोनों समझ सकें कि पीरियड्स एक बहुत ही सामान्य बात है इसमें छिपाने या शर्म करने की कोई बात नहीं है। अगर बचपन से ही वो ये समझ लें की पीरियड्स एक नॉर्मल चीज है और कोई भी इसके बारे में बात कर सकता है तो इससे लड़कों को पीरियड्स नॉर्मल होने में मदद मिलेगी।

2. लड़कों के सामने पीरियड्स के बारे में बात करें

कई बार जब हम पीरियड्स की बात करते हैं तो उस समय हम लड़कों से दूर रहने की कोशिश करते हैं ताकि वो हमारी बात ना सुने। इससे लड़के पीरियड्स के बारे में बात करने में ज्यादा असहज हो जाते हैं, ऐसा न करें आपको लड़कों के सामने पीरियड्स के बारे में बात करनी चाहिए ताकि वे समझ सकें की यह एक बहुत ही सामान्य बात है और जब भी आपको जरूरत हो वे आपकी मदद भी करते हैं। आप भी लड़कों को पीरियड्स के बारे में बता सकते हैं, ये बेहद नॉर्मल सी बात, उनसे पीरियड्स के बारे में बात करने से न हिचकिचाएं। याद रखें की लड़कियां ही लड़कों को पीरियड्स के बारे में सहज बना सकती हैं।

3. उन्हें पीरियड्स हाइजीन के बारे में सिखाएं

अगर आप उन्हें पीरियड्स हाइजीन के बारे में सिखाएंगी, जैसे की लड़कियां पीरियड्स के दौरान खुद को साफ रखने के लिए क्या करती हैं, अगर आप लड़कों को ये बातें बताएंगी तो उन्हें लगेगा की पीरियड्स के बारे में छिपाने वाली कोई बात नहीं है। पीरियड्स को नॉर्मलाइज करने में लड़कों को बहुत मदद करेंगी ये चीजें।

Menstruation पीरियड्स boys लड़कों नॉर्मलाइज
Advertisment