Advertisment

Marriage & Women: महिलाओं का शादी न करना समाज को स्वीकार करना जरूरी?

भारतीय समाज में शादी को लेकर बहुत ऑब्सेशन है। इसके लिए महिलाओं के ऊपर ज्यादा प्रेशर आता है। महिला चाहे पढ़ी लिखी, आर्थिक रूप से आजाद और आत्मनिर्भर ही क्यों ना हो लेकिन असली सफलता उसकी शादी से ही है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Marriage

(Image Credit: NDTV)

Is Marriage Really Necessary For Women: भारतीय समाज में शादी को लेकर बहुत ऑब्सेशन है। हमारे यहां शादी एक उत्सव की तरह है जिसे बहुत ही धूमधाम से बनाया जाता है, हजारों लोगों को इकट्ठा किया जाता है और तीन से चार दिन तक घर में शादी का माहौल रहता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि मुझे शादी नहीं करनी है तो उसे बहुत ही अलग नजरिए से देखा जाता है। यह कॉन्सेप्ट अभी भी हमारे समाज में नहीं आया है। यहां पर शादी एक जरूरी चीज है जिसे आप अपनी लाइफ में स्किप नहीं कर सकते हैं। आपको शादी करनी ही है और इसके लिए महिलाओं के ऊपर ज्यादा प्रेशर आता है। महिला चाहे पढ़ी लिखी, आर्थिक रूप से आजाद और आत्मनिर्भर ही क्यों ना हो लेकिन असली सफलता उसकी शादी से ही है। तो आइये जानते हैं कि शादी न करने को नॉर्मल मानने की जरूरत क्यों है?

Advertisment

महिलाओं का शादी न करना समाज को स्वीकार करना जरूरी?

सबसे पहले हमारे लोगों को इस बात को समझने की जरूरत है कि शादी एक चॉइस है। शादी के फैसले में  मां-बाप, भाई बहन या फिर अन्य लोगों की कोई जरूरत नहीं है और ना ही वो इस बात के लिए फोर्स कर सकते हैं। शादी की कोई स्पेसिफिक उम्र भी नहीं होती है। आप किसी भी उम्र में शादी कर सकते हैं। इसके साथ ही शादी हमारी पूरी जिंदगी नहीं है। यह सिर्फ हमारी जिंदगी का एक पार्ट है। हम लोगों को यह समझना होगा कि अगर कोई व्यक्ति शादी नहीं कर रहा है तो जरूरी नहीं है कि वह रिलेशनशिप या जिम्मेदारी उठाने से भाग रहा है। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं और शायद कोई कारण भी ना हो। यह उसकी मर्जी है। इसमें परिवार की कोई भी दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही अगर शादी होने के बाद टूट जाती है तो इसमें भी कोई बड़ी बात नहीं है। रिश्ते में बहुत उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमारी ग्रोथ होती रहती है। ऐसे में अगर शादी खत्म हो गई या फिर दोनों का तलाक हो गया तो हम उसे चरित्र से क्यों जोड़ देते हैं? खासकर महिलाओं की शादी टूट जाना तो यहां पर एक बहुत बड़ा बवाल समझ लिया जाता है। महिलाओं की इतनी बातें बनाई जाती हैं और उन्हें इतना तंग किया जाता है कि कई बार परिवार वाले भी तलाकशुदा औरतों का साथ देने से इनकार कर देते हैं। इसमें समाज का भी बहुत बड़ा हाथ है। हमें इस बात को समझने की बहुत ज्यादा जरूरत है कि शादी कोई इतनी बड़ी चीज नहीं है और कोई अगर शादी नहीं कर रहा है तो यह नॉर्मल है और अगर कोई व्यक्ति शादी कर रहा है तो उसमें भी कुछ भी गलत नहीं है। इसे किसी की जरूरत मत बनाएं। अब जिन महिलाओं की 30 तक शादी नहीं होती है, वो डिप्रेशन में आ जाती हैं। उन्हें लगता है कि हमारी जिंदगी खत्म हो चुकी है। हम जिंदगी में बहुत पीछे रह गए हैं।

marriage Marriage & Women #Women Is Marriage Really Necessary For Women
Advertisment