Advertisment

First Night Of Marriage: शादी की पहली रात के लिए इन बातों का रखें ध्यान

शादी के बाद आपकी पहली रात है लेकिन आपने कभी भी सेक्स नहीं किया है। आप बहुत ज्यादा चिंतित है कि सब कुछ कैसा जाएगा और एक्सपीरियंस कैसा रहेगा। आपके मन में बहुत सारे सवाल भी उठ रहे हैं। आप बहुत ज्यादा डरे भी हुए हैं लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
First Night

(Image Credit: India TV News)

First Night Of Marriage: शादी के बाद आपकी पहली रात है लेकिन आपने कभी भी सेक्स नहीं किया है। आप बहुत ज्यादा चिंतित है कि सब कुछ कैसा जाएगा और एक्सपीरियंस कैसा रहेगा। आपके मन में बहुत सारे सवाल भी उठ रहे हैं। आप बहुत ज्यादा डरे भी हुए हैं लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम इसके बारे में ही बात करेंगे कि शादी के बाद पहली बार सेक्स करने के लिए आपको किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए अगर आपने कभी भी सेक्स नहीं किया है। चलिए शुरू करते हैं-

Advertisment

शादी की पहली रात के लिए इन बातों का रखें ध्यान 

1. Consent

सेक्स के लिए सबसे जरूरी बात है क्या आप दोनों इस बात पर सहमत होने चाहिए कि आप सेक्स करने जा रहे हैं। शादी का मतलब यह नहीं है कि आपको कंसेंट की जरूरत नहीं है। शादी के बाद भी आपको एक दूसरे की कंसेंट जरूर लेनी चाहिए। अगर आपका मन नहीं कर रहा है तो आप मना कर सकते हैं। आपको सेक्स तभी करना चाहिए जब आप सेफ, कंफर्टेबल और हैप्पी फील करें। अगर शादी के बाद आप बिना मर्जी के सेक्स कर रहे हैं तो यह गलत भी है और इसे मैरिटल रेप भी कहा जाता है।

Advertisment

2. Comfort

आपको पहली रात पेनिट्रेटिव सेक्स करने की जरूरत नहीं है। इंटिमेसी के और भी बहुत सारे तरीके हैं इस बात को जरूर यकीनी बनाए कि आप अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल है। बिना कंफर्ट के आपको उनके साथ संबंध बनाने की जल्दी नहीं करनी चाहिए। पहले आपको उनके साथ एक बॉन्ड बनाना चाहिए जिससे आप उनके साथ कंफर्टेबल हो पाए।

3. Talk To Each Other

Advertisment

आप दोनों के बीच में इफेक्टिव कम्युनिकेशन होना बहुत जरूरी है जैसे आप क्या महसूस कर रहे हैं। एक दूसरे को लेकर क्या एक्सपेक्टशंस है, क्या अच्छा लगता है या आप क्या नहीं पसंद करते हैं। इसे आप अंदाजा लगाना बंद कर देंगे कि उन्हें क्या अच्छा लगता है।  इसके साथ ही आपके बीच में जो भी एक दूसरे को लेकर मिसकम्युनिकेशन या मिसअंडरस्टैंडिंग है वो भी दूर हो जाएगा। इसके साथ ही आप दोनों में एक ट्रस्ट बिल्ड होने लग जाएगा।

4. Contraceptives

अगर आप शादी के तुरंत बाद बच्चे नहीं चाहते हैं तो आपको कांट्रेसेप्शन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। कांट्रेसेप्शन का सबसे बेस्ट मेथड कंडोम है। इसके लिए आप अपने पार्टनर को भी कह सकते हैं या फिर आप खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां महिलाएं भी कंडोम इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें फीमेल कंडोम कहा जाता है। यह भी मेल कंडोम की तरह ही होता है। इसे वजाइना के अंदर इंसर्ट किया जाता है। यह स्पर्म को यूट्रस में जाने से रोकता है। इसके टॉप पर एक रिंग होती है उसे पड़कर आप इसे बाहर निकाल सकते हैं। आपके लिए अपनी सेक्सुअल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आप इसे पास रख सकते हैं।

Advertisment

5. Explore Your Body

खुद की बॉडी को एक्सप्लोरर करना बहुत जरूरी है। आपको क्या अच्छा लगता है आप क्या चाहते हैं ताकि आप अपने पार्टनर को भी खुलकर बता सके कि आपकी ज़रूरतें क्या है और आप एक खुशहाल संतुष्ट  सेक्सुअल लाइफ व्यतीत कर सके। आपके मेल पार्टनर की तरह ही आपका ऑर्गेज्म और सेक्सुअल प्लेजर मैटर करता है। ऐसा नहीं है कि आप पहली बार में ही बहुत अच्छा कर सकते हैं अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुले हैं और उनके साथ जेंटल है तब यह आपका एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो सकता है। आपको इस प्रैक्टिकल ही रखना चाहिए ताकि आप इसे धीरे-धीरे समझ सके।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisment

 

contraceptives marriage consent First Night Of Marriage
Advertisment