Advertisment

Big Fat Weddings: शादियों पर हद से ज्यादा खर्च कितना जायज? लड़की के परिवार पर पड़ता है बोझ

भारत एक ऐसा देश है जहां पर शादी को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है और इसके ऊपर खूब खर्च किया जाता है। बहुत सारे लोग शादी के ऊपर अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
wedding

Image Credit: ANI

What Makes Big Fat Weddings Bad for Society: भारत एक ऐसा देश है जहां पर शादी को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है और इसके ऊपर खूब खर्च किया जाता है। बहुत सारे लोग शादी के ऊपर अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करते हैं। अब यहां पर काफी चीज देखने को मिलती हैं जिनका समाज के ऊपर असर पड़ता है। शादी इंटिमेट होनी चाहिए या बिग फैट, इसका फैसला बहुत निजी होता है लेकिन जब आपके पास इतने पैसे नहीं है, आप फिर भी  उससे ज्यादा खर्च कर रहे हैं और कर्ज के नीचे आ रही है तब यह समस्यात्मक बन जाता है। आईए जानते हैं कि बिग फत वेडिंग कितनी जायज है।

Advertisment

शादियों पर हद से ज्यादा खर्च कितना जायज? लड़की के परिवार पर पड़ता है बोझ

देश में शादी का माहौल चल रहा है जिसकी वजह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है जो पिछले चार महीने से चल रही हैं। शादी से पहले बहुत सारी रस्में की जा रही हैं। साथ ही बड़े-बड़े दिग्जो को भी शादी में बुलाया जा रहा है। उनका शादी के ऊपर इतना ज्यादा खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। यह उनकी आय का 1% भी नहीं है लेकिन जब आम आदमी अपनी शादी पर हद से ज्यादा खर्च करता है जो उसकी आय से भी ज्यादा हो जाता है तब यह एक समस्या बन जाती है। इसका एक बड़ा कारण दिखावा भी है। शादी के माध्यम से लोग अपना सोशल स्टेटस दिखाना चाहते हैं। शादी के ऊपर अगर आप इतना पैसा लगा रहे हैं तो यह फिजूलखर्ची के अलावा कुछ भी नहीं है। हमारे समाज में शादी को लेकर बहुत सारी अवधारणाएं बनी हुई हैं की शादी हमें बड़े लेवल पर करनी चाहिए, लड़के वालों का सम्मान अच्छे से होना चाहिए और उनकी मेहमान-नवाज़ी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए आदि। आजकल तो दहेज के नाम पर गिफ्ट भी दिए जाते हैं जिनकी कीमत लाखों में होती है। इसके साथ ही गहनों के ऊपर भी बहुत बड़ा खर्च किया जाता है।

खर्च का सबसे ज्यादा प्रभाव लड़की के परिवार को पड़ता है क्योंकि आज भी भारतीय परिवारों में यह सोच है की शादी का खर्च लड़की वाले ही उठाएंगे। उनकी तरफ से ही शादी के दिन मेहमानों के खाने का प्रबंध किया जाता है। इसके साथ ही बहुत महंगे-महंगे गिफ्ट और लड़की के ज्वैलरी और कपड़ों पर खर्च किया जाता है। जितना हम लोग बिग फैट वेडिंग को नॉर्मलाइज कर रहे हैं, उतना ही लड़की वालों के लिए शादी के खर्च को उठाना मुश्किल होता जा रहा है। अगर कोई परिवार शादी पर खर्च कम भी करना चाहता है तो समाज की तरफ में उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाता है l उनके ऊपर ऐसा प्रेशर बनाया जाता है कि वे लोगों को खुश करने के लिए हद से ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। हमें ऐसे व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी होगी और अगर कोई आपको इस बात के लिए मजबूर कर रहा है की आप शादी के ऊपर इतना ज्यादा खर्च करें तो आपको इसके लिए मना जरूर करना चाहिए क्योंकि इसका नुकसान आपको बाद में उठाना पड़ सकता है।

Marriage Tips Marriage & Women
Advertisment