Advertisment

Gossiping: हम महिलाओं को गॉसिप करने के लिए क्यों जज करते हैं

ओपिनियन: महिलाएं कहीं भी अपने आस-पास महिलाओं को पाकर बात-चीत करने लगती हैं। महिलाओं को गॉसिप करने के लिए बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन साइकोलॉजी के अनुसार गॉसिप करना निगेटिव टर्म नहीं है यह सोशल नेटवर्किंग स्किल है। अधिक पढ़ें ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Gossiping (Adobe Stock)

Why Do We Judge Women For Gossiping (Image Credit - Adobe Stock)

Why Do We Judge Women For Gossiping: अक्सर हम सभी देखते हैं कि लड़कियां और महिलाएं कहीं भी अपने आस-पास की कई महिलाओं को पाकर बात-चीत करने लगती हैं। वे महिलाओं के साथ गॉसिप करना पसंद करती हैं और महिलाओं को गॉसिप करने के लिए बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है। अक्सर आपने सोशल मीडिया और रियल लाइफ में देखा होगा कि महिलाओं की बात-चीत को लेकर अक्सर लोग अपनी टिप्पड़ी देते हैं लेकिन क्या महिलाओं का बात-चीत या गॉसिप करना गलत है। साइकोलॉजी के अनुसार गॉसिप करना एक निगेटिव टर्म नहीं है बल्कि या एक सोशल नेटवर्किंग स्किल है जिससे दोस्ती बढ़ती है, यारियां बनती हैं, बातें होती हैं या यह भी कहा जाए तो आप ख़ुद को आज़ाद करते हैं क्योंकि हम सब एक ही तरह की मिट्टी से बने हैं।

Advertisment

आखिर क्यों महिलाओं को गॉसिप करने के लिए जज किया जाता है 

1. क्या सिर्फ महिलाएं करती हैं गॉसिप

अक्सर महिलाओं को इस बात के लिए ट्रोल किया जाता है उनका मजाक उड़ाया जाता है कि वे बहुत ज्यादा गॉसिप करती हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल नही है कि सिर्फ महिलाएं ही गॉसिप करती हैं। 2019 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक विमेन और मेन दोनों को गॉसिप करना बहुत पसंद होता है और दोनों ही सेम टाइप से गॉसिप करते हैं इसी रिसर्च में यह भी पता चला है कि यंग लोग ओल्ड लोगों के मुताबिक ज्यादा निगेटिव गॉसिप करते हैं।

Advertisment

2. विमेन गॉसिप क्यों करती हैं?

अब सवाल यह आता है कि आखिर महिलाएं गॉसिप क्यों करती हैं क्या वे जेलॉसी की वजह से गॉसिप करती हैं या फिर क्या वे एक दूसरे से जेलिस फील करती हैं? इसलिए गॉसिप करती हैं या फिर क्या वे एक दूसरे से इनसिक्योर होती हैं? इसलिए उनके बारे में गॉसिप करती हैं या फिर क्या उन्हें लोगों नीचा दिखाना और ब्रेकडाउन करना पसंद है? वे इसलिए गॉसिप करती हैं या फिर ये करने का उनका रीजन मेंस को अट्रैक्ट करने का होता है? दरअसल ऐसा नही है ये सब बहुत पुराने और वाहियात रीजंस हो सकती हैं।

3. विमेन किसके बारे में गॉसिप करती हैं?

Advertisment

अक्सर यह बात सामने आती है कि आखिर महिलाएं इतनी देर-देर तक किस बारे में बात करती हैं। एक स्टडी की मानें तो विमेंस इनफोर्मेटिव और नॉलेज शेयरिंग थिंग्स के बारे में बात करती हैं और वह लोगों की अचीवमेंट्स के बारे में भी बात करती हैं। बेसिकली देखा जाए तो उनके पास बात करने के लिए बहुत से रैंडम टॉपिक्स होते हैं जैसे कि शॉपिंग, चिल्ड्रेन, पेरेंटिंग, ड्रेस, मेकअप, हेयरस्टाइल, क्लाइमेट, वेदर, ट्रैवल, बुक्स, पॉट्स सेलिब्रिटीज और बहुत कुछ तो कहीं न कही गॉसिप करने के लिए एक वैलिड रीज़न बन जाता है एक एक्सेप्टेंस बन जाता है एक बेलोंगिंगनेस बन जाती है। इसलिए वे बात चीत और गॉसिप करती हैं और यह काफी ज्यादा नॉलेज शेयरिंग भी होता है।

4. वूमेंस को किन चीजों को लेकर अवेयर रहना चाहिए?

सबसे पहली बात वूमेंस का गॉसिप करना एक सोशल नेटवर्किंग स्किल है और आप किसी स्कैनर या स्पॉटलाइट के नीचे नहीं हैं। मेन या विमेन दोनों को निगेटिव गॉसिप से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे आपकी एनर्जी वेस्ट होती है। तो अगर आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए टाइम है जिसमें आप खुद को किसी कन्वर्सेशन में इमोशनली इन्वेस्ट कर रहे हैं और अगर वह आखिर में सिर्फ एनर्जी वेस्ट करना है तो फिर उसका क्या फायदा? वही टाइम वही एनर्जी वही इमोशन अपनी क्वालिटी ऑफ़ लाइफ को इंप्रूव करने में लगाना अधिक बेहतर है।

Advertisment

5. कब ना करें गॉसिप

सबसे जरुरी बात अगर कोई बात कोई गॉसिप कोई कन्वर्सेशन जिससे आपको लगता है कि यह गलत डायरेक्शन में जा रही है या जिसका इंटेंशन आपको या किसी और को हर्ट करना या हार्म करना हो तो इससे आप ख़ुद को दूर कर लें और अपने कंफर्ट जोन में वापस आ जाएं और गॉसिप को अवॉयड करें।

जज Gossiping Judge Women गॉसिप
Advertisment