Advertisment

Habits: इन हैबिट्स वाले लडकों से लड़कियाँ नहीं करना चाहती हैं शादी

रिलेशनशिप: लड़कियों की अपनी शादी को लेकर बहुत सी ख्वाहिशें होती हैं। वे अपनी पसंद के लड़के से या फिर अपने माता-पिता की पसंद के लड़के से शादी कर लेती हैं। लेकिन शादी से पहले हर लड़की अपने पार्टनर की आदतों के बारे में जानना चाहती है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Habits

Girls Do Not Want To Marry Boys With These Habits ( Image Credit - Relevant Magazine )

Habits: लड़कियों की अक्सर ही अपनी शादी को लेकर बहुत सी ख्वाहिशें होती हैं। वे अपनी पसंद के लड़के से या फिर अपने माता-पिता की पसंद के लड़के से शादी कर लेती हैं। लेकिन शादी से पहले हर लड़की अपने पार्टनर की आदतों के बारे में जानना चाहती है। आमतौर और शादी के लिए बहुत सारी चीजें देखी जाती हैं जिनमें से पैसा, घर, जॉब, जमीन-जायदाद आदि शामिल होते हैं। लेकिन लड़कियाँ इन सबके आलावा अपने पार्टनर की कुछ आदतों के बारे में जानना चाहती हैं। वे यह सब भी देखना चाहती हैं कि उनके पार्टनर की हैबिट्स कैसी हैं और वे किस तरह का व्यवहार करते हैं क्या उनका स्वभाव लड़कियों को लेकर ठीक है या नहीं। क्योंकि लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें खास तौर पर पसंद नहीं होती हैं और ऐसी आदत वाले लड़कों से वे शादी नहीं करना चाहती हैं। क्योंकि हर लड़की को अपने फ्यूचर को लेकर सिक्योरिटी चाहिए होती है। वे हमेशा एक ऐसा पार्टनर चाहती हैं जो लाइफ में उनका अच्छा साथी हो और उनके अच्छे बुरे में उनका साथ दे सके।

Advertisment

जानिए कैसी हैबिट्स वाले लडकों (Boys) से लड़कियाँ (Girl's) नहीं करना चाहती हैं शादी

1. गॉसिप हैबिट्स

लड़कों की बुरी आदतों में शामिल है उनकी गॉसिप करने की हैबिट जिससे लड़कियां दूर रहना पसंद करती हैं। लड़कियों को जज करने वाले लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं।

Advertisment

2. झूठे और सीक्रेटिव

लड़कियों को सीक्रेट्स रखने वाले और झूठ बोलने वाले लड़के पसंद  नहीं होते हैं।लड़कियां ऐसे लड़कों से दूर ही रहती हैं।लड़कियों खुलकर बात करने वाले ,सच कहने वाले और शांत रहने वाले लड़के पसंद करती हैं।

3. नशे की लत

Advertisment

नशे की लत वाले लड़कों से लड़कियां दूरियां बनाकर ही रखती हैं। नशा करने वाले लड़कों को लड़कियां नहीं पसंद करती हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां फ्रेंडशिप कर लेती हैं पर ऐसे लड़कों से शादी नहीं करती हैं। 

4. सेल्फ ऑबसेस्ड

कुछ लड़कों की हैबिट होती है की वो बस खुद को ही वैल्यू देते हैं, वो सिर्फ खुद की तारीफ करते रहते हैं।ऐसे सेल्फ ऑबसेस्ड लड़कों से लड़कियाँ बिल्कुल भी शादी नहीं करतीं।

Advertisment

5. निगेटिव सोच 

लड़कियां निगेटिव और एरोगेंट लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां बहुत दूर रहती हैं । लड़कियों को पॉजिटिव अप्रोच  और स्ट्रांग लड़के पसंद होते हैं।

6. डॉमिनेटिंग

लड़कियां डॉमिनेटिंग नेचर वाले लड़कों से दूर भागती रहती हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल  पसंद नहीं होते जो उनपर  हमेशा हावी रहें।

habits boys हैबिट्स लड़कियाँ
Advertisment