Advertisment

Self-Respect: महिलाओं को आत्मसम्मान को दावं पर क्यों नहीं लगाना चाहिए?

महिलाओं को हमेशा जीवन में समझौता करना सिखाया गया है चाहे वह उनका आत्म सम्मान क्यों न हो। औरतों को आत्म सम्मान दांव पर लगाकर रिश्ते को बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। आज के इस ब्लॉग में बात करेंगे महिलाओं के आत्म सम्मान की।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Self respect (thought catalog)

Why Women Should Not Compromise Self Respect (Image credit:- Thought catalog)

Why Women Should Not Compromise Self Respect: महिलाओं को हमेशा जीवन में समझौता करना सिखाया गया है चाहे वह उनका आत्म सम्मान क्यों न हो। औरतों को आत्म सम्मान दांव पर लगाकर रिश्ते को बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। क्यों महिलाओं के आत्म सम्मान की कोई कदर नहीं करता है? सब इसे ऐसे ही ले लेते हैं। वैसे हमारे घरों में आत्म-सम्मान तो दूर की बात है महिलाओं का सम्मान नहीं होता है उन्हें बराबर के अधिकार तक नहीं मिलते हैं। आज के इस ब्लॉग में बात करेंगे महिलाओं के आत्म सम्मान की। 

Advertisment

Self-Respect: महिलाओं को आत्म-सम्मान को दावं पर क्यों नहीं लगाना चाहिए?

Self Respect should be top priority 

महिलाओं के लिए सबसे जरूरी फैमिली और रिलेशनशिप से भी ऊपर आत्म सम्मान होना चाहिए। जिस भी रिश्ते में आत्म सम्मान को दांव पर लगाना पड़े उस रिश्ते के साथ दूरी बना लेनी चाहिए अगर हो सके तो उसे छोड़ देना चाहिए। महिलाओं को कभी भी अपने आप को कम आंकना नहीं चाहिए। वे प्यार, सम्मान और देखभाल सब की हक़दार हैं। 

Advertisment

Don't try to be perfect 

महिलाओं का आत्म सम्मान तब दांव पर लगता है जब वे परफेक्ट बनने की कोशिश करती हैं लेकिन उन्हें इसकी जरुरी नहीं है। महिलाएं भी इंसान हैं और कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। आप महिला हैं सिर्फ इसलिए रिश्ते में आप परफेक्ट होना चाहती हैं तो वो एक टॉक्सिक रिश्ते की निशानी है। इसलिए कभी भी किसी भी रिश्ते में परफेक्ट बनने की कोशिश मत कीजिए।  

Raise your opinion

जब तक आप अपने लिए स्टैंड नहीं लेंगी कोई भी आपके लिए खड़ा नहीं होगा इसलिए आप अपने लिए स्टैंड लीजिए। अपने ओपिनियन को लोगों के सामने रखिए। आप को इस बात से फर्क पड़ना चाहिए कि आपके ओपिनियन की कोई वैल्यू है या नहीं? आपके साथ जैसा कोई व्यवहार कर रहा है उसे सहने की जरुरत नहीं है। आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में कोई बात अच्छी नहीं उस चीज़ को अपने पार्टनर को कहें। यह बात सिर्फ पार्टनर के लिए ही नहीं फॅमिली के लिए भी है जितना आप चीज़ों को जाने देंगी उतना ही आपका सम्मान कम होगा।

Self Respect
Advertisment