Women Also Deserve Rest: महिलाएं भी आराम डिजर्व करती है

आजकल की वर्किंग लाइफ में महिलाएं आराम करना भूल जाती हैं और सबसे बड़ी बात उन्हें कोई आराम करने के लिए कहता भी नहीं है। पहले महिलाएं सिर्फ घर का काम करती थी लेकिन अब जिम्मेदारियां बढ़ गई है। महिलाएं घर के साथ-साथ काम भी जाती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
rest (Pinterest)

Women Also Deserve Rest (Image Credit: Pinterest)

Women Also Deserve Rest: आजकल की वर्किंग लाइफ में महिलाएं आराम करना भूल जाती हैं और सबसे बड़ी बात उन्हें कोई आराम करने के लिए कहता भी नहीं है। पहले महिलाएं सिर्फ घर का काम करती थी लेकिन अब जिम्मेदारियां बढ़ गई है। महिलाएं घर के साथ-साथ काम भी जाती हैं। कई बार यह चॉइस होती है, लेकिन कई बार घर की मजबूरियां भी महिलाओं को काम की ओर ले चलती है। चलिए कुछ ऐसे कारण जानते हैं, जिनसे हमें यह पता चलता है कि महिलाएं भी आराम डिजर्व करती है। हर वक्त काम पे लगे उनकी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सेहत के लिए अच्छा नहीं है। जिंदगी में कुछ पल कुछ ना करना भी अच्छा होता है।

महिलाएं भी आराम डिजर्व करती है

आप परफेक्ट नहीं हो सकते

Advertisment

अब आप सोचेंगे कि परफेक्शन का आराम से क्या लेना देना है? महिलाओं के ऊपर परफेक्ट बनने का प्रेशर और बोझ होता है। जिस कारण वह अपनी लिमिट को क्रॉस कर भी काम करती रहती हैं। औरत हो चाहे आदमी, परफेक्ट कोई भी नहीं बन सकता, तो फिर क्यों औरतों से यह अपेक्षाएं की जाती है? महिलाओं को आज से इस बात का प्रेशर लेने की कोई जरूरत नहीं है। आप जितना कर सकते हैं, उतना कीजिए। उसमें अपना बेस्ट दीजिए लेकिन अपनी सेहत को पर ना ध्यान देते हुए काम करते रहना बिलकुल गलत बात है।

आराम करना बुरी बात नहीं है

महिलाओं के दिमाग में हमेशा से यह बात डाली जाती है कि आराम करना बुरी बात है। आप परिवारों में भी देख लीजिए जब महिला काम खत्म करके भी  बेड पर लेट जाए उसे ताने सुनने को मिल जाते हैं। आप कितना काम करती हैं इसका सर्टिफिकेट किसी से लेने की जरूरत नहीं है। जितना आपका शरीर आराम मांगता है उतना कीजिए। इस बात की इजाजत आपको किसी से लेने की जरूरत नहीं है। इस बात को अपने दिमाग से निकाल दीजिए कि आराम करना बुरी बात है।

काम की गुणवत्ता बढ़ती है

जब हम लगातार काम करते जाते हैं तो हम बर्नआउट हो जाते हैं। जिससे कुछ समय में तो बहुत सारा काम कर लेते हैं लेकिन जो निरंतरता काम में होनी चाहिए वह नहीं रहती। इससे हम बीमार पड़ जाएंगे या फिर हमारे काम की गुणवत्ता में कमी आ जाएगी। इसलिए हमेशा ही लाइफ में ब्रेक लेनी चाहिए चाहे वह काम में हो चाहे जिंदगी से। यह बहुत जरूरी है इससे आपके अंदर एक नया जोश और उत्साह आएगा। आप काम के प्रति ज्यादा मेहनत और लगन रखेंगे।आपको ऐसा लगेगा कि मुझे काम करना है फिर आप उस काम को बोझ की तरह नहीं लेंगे।

दिनचर्या से हटकर भी कुछ करना जरूरी

Advertisment

हम सबके दिन में कुछ काम सेट होते हैं जिन्हें हमें करना ही है लेकिन हम उन्हें करते-करते बोर हो जाते हैं। इस बात को यह सोचकर व्यक्त नहीं करते कि लोग क्या कहेंगे? आप दिनचर्या के जितने भी काम है, उन्हें खत्म करने के बाद अपनी हॉबीज या पैशन को फॉलो कर सकते हैं। यह भी आपके लिए एक आराम की तरह हो सकता हैं।  

खुद के साथ समय बताना जरूरी

खुद के साथ समय बिताना बहुत ज्यादा जरूरी है लेकिन हम बिताते नहीं है। हमें लगता है कि बच्चे, पति और मां-बाप की देखभाल ज्यादा जरूरी है। अगर आपके पास अपने लिए टाइम नहीं तो निकलना शुरू कीजिए। इससे आप खुद से ज्यादा प्यार करने लगेंगे।