Which One Better? पढ़ाई के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन क्या है बेहतर, आइए जानें

शिक्षा का तरीका समय के साथ बदलता रहा है और यह बदलाव आगे भी होगा। दोनों के अपने बहुत से फायदे और नुकसान भी हैं, जिन्हें समझना सभी के लिए बेहद जरूरी है ताकि विद्यार्थी और अभिभावक इसे लेकर सही निर्णय ले सकें।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Let Us Know Which Is Better Between Online And Offline Studies

Photograph: (Pinterest)

Let Us Know Which Is Better Between Online And Offline Studies: शिक्षा का तरीका समय के साथ बदलता रहा है और यह बदलाव आगे भी होगा। पहले केवल क्लासरूम यानी ऑफलाइन पढ़ाई की ही मान्यता थी। लेकिन इस बदलते डिजिटल युग के आगमन और COVID-19 की महामारी के बाद ऑनलाइन शिक्षा ने एक ज़बरदस्त गति पकड़ी है और अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से कौन-सा तरीका अधिक प्रभावशाली और व्यावहारिक है? दोनों के अपने बहुत से फायदे और नुकसान भी हैं, जिन्हें समझना सभी के लिए बेहद जरूरी है ताकि विद्यार्थी और अभिभावक इसे लेकर सही निर्णय ले सकें।

Advertisment

 पढ़ाई के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन क्या है बेहतर, आइए जानें

1. ऑनलाइन पढ़ाई के होने वाले फायदे

ऑनलाइन पढ़ाई में Flexibility होती है जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार समय और स्थान दोनों ही चुन सकते हैं।

इससे बच्चों को तकनीकी ज्ञान जैसे डिजिटल टूल्स और प्लेटफॉर्म्स की जानकारी मिलती है।

कई बार बच्चों को लेक्चर्स  याद नहीं रहते तो छात्र रिकॉर्डेड वीडियो को देख कर दोबारा पढ़ सकते हैं।

Advertisment

ऑनलाइन पढ़ाई में समय, यात्रा और अन्य खर्चों की बचत होती है।

2. ऑनलाइन पढ़ाई की नुकसान

घर के माहौल में ऑनलाइन पढ़ाई के समय ध्यान भटकना आम होता है। जिससे उनको पढ़ाई में रुकावट हो सकती है। 

ऑनलाइन पढ़ाई  में टीचर और छात्र के बीच व्यक्तिगत संपर्क कम हो जाता है।  

ऑनलाइन पढ़ाई  में हम इंटरनेट पर निर्भर रहते है जिसके कारण नेटवर्क या डिवाइस की समस्या पढ़ाई को प्रभावित कर सकती है।

इसके कारण फिजिकल एक्टिविटी में कमी आती है जिससे बच्चों में शारीरिक गतिविधि और सोशल स्किल्स कम हो सकते हैं।

Advertisment

3. ऑफलाइन पढ़ाई के होने वाले फायदे

ऑफलाइन पढ़ाई में सीधा संवाद होता है क्योंकि इसमे शिक्षक और विद्यार्थी आमने-सामने होते हैं जिससे बेहतर समझ बनती है।

ऑफलाइन पढ़ाई में स्कूल या कॉलेज का वातावरण पढ़ाई के प्रति अनुशासन पैदा करता है।

हम सभी से रोज मिलते है और इसमें मित्रता, टीमवर्क और सामाजिक व्यवहार सीखने को मिलता है।

Advertisment

ऑफलाइन पढ़ाई में हर रोज एक नई शुरूआत के साथ हम स्कूल और कॉलेज में कुछ नया सीखते हैं।

4. ऑफलाइन पढ़ाई के नुकसान

ऑफलाइन पढ़ाई में समय और स्थान दोनों ही तय रहते हैं, जिससे कुछ छात्रों को कभी-कभी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसमें रोजाना ट्रैवलिंग करना पड़ता है और यूनिफॉर्म और अन्य खर्च भी बढ़ जाते हैं।

Advertisment
better Online studies