Women Rights: महिलाओं के लिए शिक्षा और कानूनी जागरूकता क्यों है जरूरी

आज के इस दौर में महिलाओं का सशक्त होना न केवल एक सामाजिक ज़रूरत बन गई है, बल्कि यह एक देश की उन्नती के लिए भी आवश्यक हो गया है। आइए जानें महिलाओं के लिए शिक्षा और उनमें कानूनी जागरूकता कितनी जरूरी है।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Why Education And Legal Awareness Is Important For Women

Photograph: (Pinterest)

Why Education And Legal Awareness Is Important For Women: आज के इस दौर में महिलाओं का सशक्त होना न केवल एक सामाजिक ज़रूरत बन गई है, बल्कि यह एक देश की उन्नती के लिए भी आवश्यक हो गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए शिक्षा और कानूनी अधिकारों की समझ होना उनके लिए अत्यंत आवश्यक है। कई बार तो महिलाएं अपने साथ हो रहे अन्याय या भेदभाव को इसलिए भी सहन करती रहती हैं क्योंकि उन्हें यह नहीं पता होता कि उनके पास कौन-कौन से कानूनी अधिकार हैं। ऐसे में शिक्षा और कानूनी जागरूकता उन्हें अपनी सुरक्षा, आत्मसम्मान और विकास का रास्ता दिखा सकती है। आइए जानें महिलाओं के लिए शिक्षा और उनमें कानूनी जागरूकता कितनी जरूरी है।

महिलाओं के लिए शिक्षा और कानूनी जागरूकता क्यों है जरूरी

1. आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी शिक्षा है

Advertisment

शिक्षा सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो वह अपने फैसले खुद लेने के लिए सक्षम होती है, अब चाहे वह उनके करियर से जुड़ा हो, विवाह से या अपनी सेहत से। शिक्षा उनके भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करती है।

2. सुरक्षा के लिए कानूनी अधिकारों की जानकारी देना

कई महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, यौन उत्पीड़न जैसी समस्याओं से लड़ती रहती हैं, पर उन्हें यह पता नहीं होता कि इसके खिलाफ उनके पास क्या-क्या कानूनन अधिकार हैं। कुछ कानूनन अधिकार जैसे कि-

1. घरेलू हिंसा अधिनियम (2005) में लाया गया था।

2. यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम (2013) में यह कानून महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए लाया गया था।

Advertisment

3. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, इन कानूनों की जानकारी होने पर महिलाएं बिना डरे अपने लिए आवाज़ उठा सकती हैं।

3. आत्म-सम्मान के लिए महिलाओं में जागरूकता लाना

कई कानूनी अधिकारों और शिक्षा के जरिए महिलाएं अपने अस्तित्व को पहचानती हैं। जब उन्हें पता होता है कि उनका समाज में क्या स्थान है और वे किन कानूनी दायरे में सुरक्षित रह सकती हैं, तो वह खुद को कमजोर नहीं बल्कि सक्षम महसूस करती हैं।

4. आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाना 

महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है क्योंकि एक शिक्षित और जागरूक महिला न केवल खुद के लिए खड़ी होती है बल्कि अपने बच्चों, खासकर अपनी बेटियों को भी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाती है। इस बेहतर कदम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

5. कोई भी निर्णय लेने में स्वतंत्रता होना

Advertisment

महिलाओं को कानूनी और शैक्षिक जानकारी अपने जीवन से जुड़े अहम निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं, जैसे शादी, परिवार नियोजन, करियर और वित्तीय मामलों में स्वतंत्रता से सोच- समझकर वह अपने लिए सारे निर्णय ले सकती हैं।

women education awareness important legal