Advertisment

Healthy Breakfast: जानें जल्दी तैयार होने वाले पौष्टिक नाश्ता के बारे में

अगर सुबह हम एक अच्छा नाश्ता करते हैं तो पूरे दिन तरोताजा और एक्टिव मेहसूस करते हैं। ऐसे में हमारे पास कुछ बेहतरीन ब्रेकफास्ट के आईडिया होने चाहिए जो हमारा समय भी बचाए और पोषण भी दे।

author-image
Sneha yadav
New Update
Quick and Easy Breakfast Ideas for a Healthy Start to Your Day

(Image credit: Pinterest)

Quick and Easy Breakfast Ideas for a Healthy Start to Your Day: सुबह का नाश्ता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मील होता है क्योंकि इसकी वजह से हम पूरे दिन एनर्जेटिक फील करते हैं। अगर सुबह हम एक अच्छा नाश्ता करते हैं तो पूरे दिन तरोताजा और एक्टिव मेहसूस करते हैं। समय की पाबंदी होने के कारण हम संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से चूक जाते हैं। ऐसे में हमारे पास कुछ बेहतरीन ब्रेकफास्ट के आईडिया होने चाहिए जो हमारा समय भी बचाए और पोषण भी दे। अगर हम सुबह-सुबह अच्छा नाश्ता करते हैं तो उसे हम ऊर्जावान और खुशहाल महसूस करते हैं। तो आईए जानते हैं कुछ ऐसे पौष्टिक ब्रेकफास्ट जिसे बनाना बेहद सरल और टाइम कंजूमिंग है। 

Advertisment

जल्दी तैयार होने वाले 5 पौष्टिक नाश्ते 

1.ओटमील

ओटमील सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसे बनाना बहुत सरल और समय को बचाने वाला है। यह मिल फाइबर विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे आप फ्रूट, नट्स और तड़के के साथ बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए की आपको ओट्स को गर्म पानी या दूध में मिलकर थोड़े समय के लिए छोड़ देना होता है।

Advertisment

2.स्मूदी

स्मूदी एक लिक्विड मिल होता है जो बहुत जल्दी बन जाता है। यह आपको बहुत एनर्जेटिक फील करता है। इसे हम फल, हरे पत्तेदार सब्जी और दही या दूध के साथ मिलकर तैयार कर सकते हैं। यह अत्यंत स्वादिष्ट भी होता है। इसमें आप अपने पसंदीदा फल जैसे केला या सेव को हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ दही या दूध में मिला कर पी सकते है। इसमें आप प्रोटीन पाउडर भी डाल सकते हैं।

3.मूँग दाल चिला

Advertisment

चिला एक ऐसा नाश्ता है जो बड़े से लेकर बच्चों तक को बहुत पसंद होता है। इसे बनाना कोई कठिन काम नहीं है केवल हमें मूंग दाल को पीसकर उसमें टमाटर या प्याज के साथ मिलाए और तवे पर सेक दें। इसे आप अपने मनपसंदीदा चटनी के साथ खा सकते है। यह नाश्ता पौष्टिक होने के साथ अत्यंत स्वादिष्ट भी होता है लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं।

4.वेजिटेबल सूप

वेजिटेबल सूप नाश्ते के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसे बनाना बहुत ही सरल है और यह कम से कम समय में डाइजेस्ट हो जाता है। आप इसे अपने पसंदीदा सब्जियों के साथ बना सकते हैं। इसमें हम प्रोटीन भी डाल सकते हैं जो इसका स्वाद बढ़ा देता है। वेजिटेबल सूप सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा इसीलिए है क्योंकि यह हमें तरोताजा कर देता है।

Advertisment

5.अंडा सैंडविच

अंडा हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे अगर सुबह के नाश्ते में शामिल करें तो यह हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। अंडा सैंडविच बनाने के लिए केवल 10 से 15 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने के लिए अंडे को उबाले, उसे मैश करें और ब्रेड पर लगा दे। इसमें आप अपने मनपसंदीदा सब्जी या सॉस भी डाल सकते हैं। यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है।

Breakfast Tips Healthy Breakfast breakfast ideas
Advertisment