Advertisment

Love Marriage : जानें लव मैरिज के 5 फ़ायदे

blog | रिलेशनशिप : वक्त के साथ लोग और भी ज्यादा समझदार और खूले मिज़ाज के बनते जा रहे। जैसे-जैसे लोग समझदार होते जा रहे वैसे लोगों को लव मैरिज का महत्व समझ आ रहा है। तो आइए इस ब्लॉग में हम जानें लव मैरिज के फ़ायदे-

author-image
Ayushi
New Update
Love marriage

5 Benefits Of Love Marriage

Benefits Of Love Marriage : वक्त के साथ लोग और भी ज्यादा समझदार और खूले मिज़ाज के बनते जा रहे। जैसे-जैसे लोग समझदार होते जा रहे वैसे लोगों को लव मैरिज का महत्व समझ आ रहा है। पहले के युग में जहां लोग लव मैरिज का नाम सुनते ही आग बबूला हो जाते थे वहीं आज के जनरेशन में अधिकतर लोग खुशी से लव मैरिज करवा दें रहें हैं। आज के युग में अधिकतर लोग पार्टनर अपने पसंद अनुसार खूद से खोजता है। अधिकतर लोगों के मन में रहता है की‌ अपनी पूरी जिंदगी अपने पसंद के पार्टनर के साथ बिताएं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लव मैरिज करना नहीं पसंद है। तो आइए इस ब्लॉग में हम जानें लव मैरिज के फ़ायदे।

Advertisment

लव मैरिज से क्या फ़ायदे होते हैं

1.  आपकी पसंद का जीवन साथी 

Advertisment

सबसे बड़ा फ़ायदा लव मैरिज का यह होता है की आप अपने पसंदीदा पार्टनर के साथ अपना पूरा जीवन बिताते हैं। अरेंज मैरिज में आपके पेरेंट्स आपके लिए पार्टनर खोजते थे। अरेंज मैरिज में लड़का या लड़की उन्हें उसी व्यक्ति के साथ अपना पूरा जीवन बिताना पड़ता है। आपका परिवार आपके लिए सबसे बेस्ट रिश्ता क्यों न लाए हो मगर फिर भी आप अपने पसंदीदा पार्टनर के साथ शादी नहीं कर पाते।

2. प्यार भरा रिश्ता

जब आप अपने पसंद अनुसार पार्टनर से शादी करते हैं तो आप दोनों के बीच प्यार ज्यादा बना रहता है दोनों के बीच प्यार जिंदगी भर रहता है जिससे आप खुशी से अपना पूरा जीवन बिता सकेंगे। लव मैरिज में सबसे बड़ा फ़ायदा यह होता है की आप अपने रिश्ते में खुशी से टाइम दे सकेंगे जिसके कारण आप दोनों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

Advertisment

3. बेहतर पहचान मिलता है

अरेंज मैरिज के मुक़ाबले लव मैरिज में अपने पार्टनर की अधिक पहचान पता होती है। लव मैरिज में दोनों एक दूसरे की खामी और खूबी बहुत अच्छे से जानते हैं जिसके कारण उनका रिश्ता बेहतर और अच्छा बनता है। इसी कारण दोनों के बीच मनमुटाव कम होता है।

4. लड़ाई-झगड़े कम होना

Advertisment

हर रिश्ते में 'नाराजगी' और 'लड़ाई-झगड़ा' होना बहुत ही आम बात होती है। अरेंज मैरिज के मुकाबले लव मैरिज में 'नाराजगी' और 'लड़ाई-झगड़ा' बेहद कम होता है क्योंकि दोनों एक दूसरे को ज्यादा समझते है और लव मैरिज करने से दोनों पार्टनर एक दूसरे को लंबे समय से जानते होते हैं इसी कारण वे एक दूसरे की आदतें और पसंद ना पसंद से रूबरू हो जाते हैं।

5. मन खुश रहेंगा

लव मैरिज करने से आपको आपका मन पसंदीदा साथ ही मिलेगा जिसके कारण आपका मन खुश रहेगा। लव मैरिज करने से दोनों ही खुश रहेंगे। लोग लव मैरिज करने से अपना जीवन खुशी और संतुष्टि से बिताते हैं।

love marriage जीवन लव मैरिज मन
Advertisment