Advertisment

After Marriage : जानें कुछ चीज़ें जो शादी के बाद भी नहीं बदलती हैं

blogs | relationship: शादी हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खुशी हमारे परिवार के साथ-साथ हर एक पुरुष और महिला को भी होती है। शादी को लेकर ज़्यादातर लोग कन्फ्यूज़न में रहते हैं कि उनका हमसफ़र कैसा होगा।

author-image
Ayushi
New Update
png_20230301_084445_0000.png

5 Things That Do Not Change After Marriage

5 Things That Do Not Change After Marriage: शादी हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खुशी हमारे परिवार के साथ-साथ हर एक पुरुष और महिला को भी होती है। शादी को लेकर ज़्यादातर लोग कन्फ्यूज़न में रहते हैं कि उनका हमसफ़र कैसा होगा और उसकी आदतें कैसी होगीं, साथ ही उसके घर वालों की पसंद कैसी होगी और भी बहुत सी चीजें होती हैं, जो किसी भी मनुष्य को दुविधा में डाल सकतीं हैं।

Advertisment

बहुत से लोग यह मानते हैं कि शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। आजकल के लड़कें और लड़कियां शादी के नाम से घबराने लगते हैं। थोड़े बहुत बदलाव रिश्ते और संबंध में आते है। शादी के बाद आपके जीवन में बहुत से नये रिश्ते जुड़ जाते हैं लेकिन आपके पुराने रिश्ते वहीं रहते हैं। जैसे आपके माता-पिता, भाई, बहन।

शादी के बाद कौन सी ऐसी चीज है जो नहीं बदलती

  • पुराने रिश्ते कभी नहीं बदलते : जब हम किसी के साथ शादी करते हैं, तो नए रिश्ते भी जुड़ने लगते है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं की हमारे पुराने रिश्ते छूट जाते हैं या फिर हम उन्हें नजरअंदाज करेंगे। हम जिस तरह से शादी से पहले अपने पुराने रिश्तों को निभाते आ रहे हैं, शादी के बाद भी वो रिश्ते और जिम्मेदारियां कभी नहीं बदलते।
  • सरनेम नहीं बदलता : आपने देखा होगा कि आज के युग में शादी के बाद भी सरनेम नहीं बदलता। लोग अपनें अस्तित्व को नहीं छोड़ते और वही पहचान लेकर आगे बढ़ते हैं जिससे उनकी खुद ही पहचान बनी रहती है और साथ ही लोग भी याद रखते हैं।
  • व्यक्तित्व कभी नहीं बदलता : इंसान का व्यक्तित्व जो शादी से पहले रहता है वही व्यक्तित्व शादी के बाद भी रहता है। शादी के पहले जैसा आपका व्यक्तित्व था, शादी के बाद भी वैसा ही रहेगा। आप चाहें तो अपनें व्यक्तित्व में बदलाव ला सकते हैं। धीरे-धीरे लोगों का व्यक्तित्व बदलता है, लेकिन अगर हम सोचें कि ये एकदम बदल जाएगा तो ऐसा होना बेहद मुश्किल है।
  • जीवन की कठिनाइयां कभी नहीं बदलतीं : अगर कोई यह सोचता है कि शादी होते ही जिंदगी की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी, तो यह एक तरह से भ्रम है। आपकी समस्याएं पहले जैसी ही होती हैं, शादी के बाद भी वैसी ही रहेगी। शादी होने के बाद आपको कुछ नई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इसलिए हमेशा अपनी सोच को रियलिस्टिक रखें और कल्पना की उड़ान भरने से बचें।
  • परिपक्वता का स्तर : बहुत से लोग सोचते हैं कि शादी होते ही वे परिपक्व हो जाएंगे। उन्हें लगता है कि वे ज्यादा समझदार और जिम्मेदार हो गए, पर वास्तव में ऐसा नहीं होता। किसी व्यक्ति की मेच्योरिटी का जो लेवल शादी के पहले होता है वही शादी के बाद भी होता है। इसमें बदलाव आने में समय लग जाता है।
image widget
marriage बदलते Do Not Change
Advertisment