Advertisment

Weak Relationships: जानें 5 कारण जिससे रिश्ते होते हैं कमज़ोर

blogs | रिलेशनशिप : हर एक रिश्ता अनोखा और सुंदर होता है मगर किसी भी रिश्तें में अगर आपको अचानक से दूरियां आने से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। तो आइए इस रिलेशनशिप ब्लॉग में हम जानें 5 कारण जिससे रिश्ते कमज़ोर होते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Weak Relationships

5 Reasons That Make Relationships Weak

Weak Relationship : हर एक रिश्ता अनोखा और सुंदर होता है मगर किसी भी रिश्ते में अगर अचानक से दूरियां आने लगे तो रिश्ते को कमजोर हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा अपने पार्टनर को समझे और शुरुआत से ही अपने रिश्ते पर ध्यान दें जिससे आपका रिश्ता खराब नहीं होगा। कोई भी रिश्ता तब ही मजबूत और रोमांटिक बनता है जब आप दोनों के तरफ से प्रयास किए जाएं।  'एक दूसरे को समझना', 'खुलकर के बात करना' आपके रिश्ते के लिए बेहद जरूरी होता है। आप दोनों को एक दूसरे पर भरोसा होना बेहद जरूरी है तभी आपका रिश्ता ज्यादा अच्छे से चलेगा। एक दूसरे पर भरोसा रिश्ते की ढाल होती है। तो आइए इस रिलेशनशिप ब्लॉग में हम जानें 5 कारण जिससे रिश्ते कमज़ोर होते हैं।

Advertisment

किन 5 कारणों से रिलेशनशिप कमजोर होते हैं

1. समय की कमी होने के कारण

Advertisment

अगर आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे और एक दूसरे से बात करने का समय नहीं निकाल पाएंगे तो आपका रिलेशनशिप खराब हो सकता है। कम समय बिताने से आपका रिलेशनशिप कमजोर हो सकता है। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है की आप दोनों एक दूसरे के लिए समय निकालें तभी आपका रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। हमेशा अपने बीजी शेड्यूल से अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें।

2. सेक्सुअल डिजायर को समझें 

इंटीमेसी की कमी के कारण भी आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। बहुत बार पार्टनर एक दूसरे से खुल के सेक्सुअल डिजायर पर बातचीत नहीं कर पाते। जिसके कारण उनके रिश्तें कमजोर होने लगते हैं। एक दूसरे से करीब आने के जगह पर वह दूर हो जाते हैं।

Advertisment

3. भरोसे की कमी

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरूरी होता है। शुरुआती समय में सभी एक दूसरे पर भरोसा करते है मगर धीरे-धीरे वह भरोसा कम होने के कारण आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले रिश्ते में यह अधिकतर समय देखा जाता है क्योंकि रिश्तें में शक, जलन, इनसिक्योरिटी बढ़ने लगती है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि एक दूसरे पर भरोसा करें तभी आपका रिश्ता लंबे समय तक अच्छे से चल सकता है।

4. परेशानियों पर बात नहीं करना

Advertisment

रिश्ते के शुरुआती समय में सभी पार्टनर एक दूसरे पर ध्यान देते हैं और हर परेशानियों में एक दूसरे के साथ रहते हैं और समझते हैं। मगर धीरे-धीरे एक दूसरे से परेशानियां कम बताने के कारण आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। इसलिए बेहद जरूरी है की अपने रिश्ते पर ध्यान दें और परेशानियों के समय में एक दूसरे को समझे।

5. एक दूसरे को ना समझना

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे को समझना और जानना बेहद जरूरी होता है। अगर आप एक दुसरे की मुस्किलों के कम समय देंगे और समझेंगे नहीं तो आपकी रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है।

रिलेशनशिप परेशानियों भरोसे Weak Relationship
Advertisment