Things Not To Be Embarrassed Of: सेक्स की इच्छा होने पर ना करें संकोच

Sehat Blog:हमारे समाज में यह देखा जा सकता है कि महिलाओं को ढेर सारे बंधनों से बांधकर रखा जाता है। उन्हें कैसे चलना है, खाना है, पीना है, यह सब समाज द्वारा ही निर्धारित होता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनको लेकर कभी ना करें संकोच

Aastha Dhillon
27 Feb 2023
Things Not To Be Embarrassed Of: सेक्स की इच्छा होने पर ना करें संकोच

normal things

Women Need Not To Be Embarrassed: हमारे समाज में यह देखा जा सकता है कि महिलाओं को ढेर सारे बंधनों से बांधकर रखा जाता है। उन्हें कैसे चलना है, खाना है, पीना है, यह सब समाज द्वारा ही निर्धारित होता है। नेचुरल प्रोसेस जिसकी वजह से प्रकृति संतुलित है भला उसे गंदा कहना सही कैसे हो सकता है? अक्सर देखा जाता है कि पीरियड्स में उन्हें किचन में नहीं जाने दिया जाता और पूजा करने की मनाही होती है। कदम कदम पर एक लड़की को दिखाया जाता है कि तुम कमजोर हो ताकि उसमें हीन भावना पनप जाए और वह अपनी आवाज ना उठा सके।

यह है वह चीजें जिसके लिए कभी न करें संकोच 

1. शरीर पर बाल (Body Hair)

आपने देखा होगा आदमी ज्यादातर अपने आर्मपिट के बालों को सेव नहीं करते हैं। वे बिना किसी झिझक के अपने बॉडी हेयर के साथ कंफर्टेबल रहते हैं। उनके लिए यह बहुत नॉर्मल है। लेकिन जो महिलाएं अपना बॉडी हेयर शेव नहीं करती उन्हें आमतौर पर अनहाइजीनिक और गंदा माना जाता है। 

यह समझ लेना चाहिए कि शरीर पर बाल हर एक इंसान को होते हैं और प्रकृति के अनुसार यह जरूरी भी है। 


2. रात तक बाहर रहना

महिलाओं के अच्छे या बुरे कैरेक्टर को उनके घर आने के टाइम से जज किया जाता है। जब भी कभी रेप जैसा घनघोर अपराध होता है तब सबसे पहले यही सवाल किया जाता हैं कि आखिर वह इतनी देर रात तक बाहर क्यों थी? 

3.पीरियड (Periods)

जब एक महिला को पीरियड होते हैं तो उसे मंदिरों में जाने, किचन में जाने और अचार को छूने नहीं दिया जाता। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गंदा और अपवित्र माना जाता है। लेकिन पीरियड्स एक biological process है जिसकी वजह से महिलाओं को जज तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए अपितु उन्हें उनका ध्यान रखा जाना चाहिए। यह बात समझने बहुत आवश्यक है कि पीरियड्स होने से कोई लड़कियां महिला अपवित्र नहीं हो जाती है। 

4.Casual Relationship

समाज को महिलाओं के कैजुअल रिलेशनशिप बर्दाश्त ही नहीं होती है। उनके लिए एक महिला केवल शादी के रिश्ते में ही बंध सकती है। समाज के अनुसार एक महिला को समय से शादी कर लेनी चाहिए और परिवार का ध्यान रखना चाहिए।

5.सेक्स की इच्छा (Desire For Sex)

हमारे समाज में सेक्स की बात तक करना भी एक टैबू है। बड़े बूढ़े हर कोई सेक्स की बात करने से कतराते है। खासकर महिलाओं के लिए सेक्स की बात करना भी क्राइम माना जाता है।

युवा पीढ़ी होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन सभी रूढ़िवादी विचारों को अपने दिमाग से हमेशा के लिए निकाल दे। सबसे जरूरी है कि महिलाएं खुद दूसरी महिलाओं को शरीर पर बाल होने, सेक्स की इच्छा या फिर कैजुअल रिलेशनशिप में होने की वजह से जज ना करें।

अगला आर्टिकल