Relationship: रिलेशनशिप में आने से पहले जानने योग्य 5 बातें

रिलेशनशिप: आज की पीढ़ी लाइक और डिस्लाइक के बीच इतनी फसी हुई है कि वो खुद से क्या चाहते हैं ये तक तय नही कर पाते हैं। ना ही यह समझते हैं कि रिलेशनशिप मे एक पार्टनर से क्या उम्मीदें रखीं जाएँ क्या नही। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
New Update
Ways of Relationship.png

Relationship (Image Credit - Psychalive)

Relationship: आज की पीढ़ी लाइक और डिस्लाइक के बीच इतनी फसी हुई है कि वो खुद से क्या चाहते हैं ये तक तय नही कर पाते हैं और इस वजह से उनको एक रिलेशनशिप मे एक पार्टनर से क्या चाहिए, कैसा पार्टनर चाहिए, उससे क्या उम्मीदें रखीं जाएँ, उसके साथ रहना भी चाहते हैं या नहीं, एक दूसरे को कितना समझते हैं, या कहीं धोखा तो नही दे रहें हैं जैसे कई सारे सवाल होते हैं जिनका जवाब कई लोगों के लिए बहुत अलग होता है। तो जब भी पार्टनर चुनने की बात आए, इन 5 बातों पर विचार जरूर करें।

रिलेशनशिप में जाने से पहले जरुर जान लें ये 5 बातें

1. आपको क्या चाहिए ये मालूम करें

Advertisment

पहले ये सवाल अपने आप से पूछें कि आपको अपनी जिंदगी में क्या चाइए इसके बारे में अपने पार्टनर से बात करे और जानिए कि वो भी क्या चाहते हैं। कई बार लोग शुरुआती दौर में शादी या भविष्य में होने वाली तकलीफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते क्योंकि सबसे पहले तो वे एक दूसरे को जाना पसंद करते है। पर एक-दूसरे की राय जानना और समझना बहुत जरूरी है। बातचीत करने से पार्टनर्स को फैसले लेने में आसानी हो जाती है। 

2. सुनें मन की आवाज 

कई बार ऐसा होता है कि आपके अंदर की आवाज आप से कह रही होती है कि ये इंसान आपके लिए ठीक नहीं है पर आप कोई एक खूबी देखकर या फिर मजबूरी में उसके साथ रहते हैं। या फिर कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको कोई पसंद आता है लेकिन कुछ एक्सपीरियंस के कारण आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं। हमारे मन को हमेशा पता होता है कि हमें किस के साथ कैसा लग रहा है। जरा गहराई से सोचें जिसके साथ भी हैं क्या आप खुश हैं? क्या आप खुलकर बात कर पा रहे हैं? अगर ऐसा नहीं है तो आपका जवाब और फैसला ना होना चाहिए जहाँ आप खुश नहीं हैं वहां नही रहना चाहिए।

3. सलाह लें लेकिन निर्णय स्वयं लें

रोमांटिक रिश्ते में ज्यादातर लोग भावनाओं में आकर फैसले लेते हैं। इमोशनल होने में कोई बुराई नहीं है वो हो जाते है लेकिन अगर आप कई चीजों पर राय नहीं बना पा रहे हैं तो आपके परिवार के लोगों से और दोस्त से एक बार सलाह लेनी चाहिए। सबकी बातों को सुनने के बाद फैसला खुद करें क्योंकि आप अपने पार्टनर्स को बेहतर जान सकते हो। 

4. पहले से राय तो नहीं बना रहे

Advertisment

जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो उस वक्त ये सोच रहे होते हैं कि आपको तुरंत फैसला लेना है, ऐसा नही होता ये सब आप पर निर्भर करता है। जब भी आप किसी से मिलें पहले बातचीत के लिए पूरा समय दें और उस के बारे में राय न बनाएं। आप किसी को तभी अच्छी तरह जान पाएंगे जब खुले दिमाग से उनकी बातों को सुनेंगे और समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही अपनी भी बातों को आप अच्छे से रख पाएंगे।  

5. मतभेद को सावधानी से संभालें 

हर चीज को लेकर आप दोनों की सोच एक जैसी हो ये जरूरी नहीं है। इसलिए मतभेदों को समझना और  रिश्तों को संभालकर रखना हर रिश्ते में जरूरी है। मुमकिन है कि किसी बात पर आप दोनों बिल्कुल भी एकमत ना हों पर जरूरी नही है ये पार्टनर पर निर्भर करता है।

relationship रिलेशनशिप डिस्लाइक रोमांटिक