Advertisment

Marital Life Issues: जानिए क्यों आपकी शादी में विवाद बढ़ रहे हैं?

शादी में उतर- चढ़ाव आना काफी सामान्य है। यह समाज में एक नए जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाता है। लोगों को इस परिवर्तन को सही से मैनेज करने की आवश्यकता होती है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Marital Life Issues(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

7 Reasons For Conflict In Marriage: हर शादी में उतर चढ़ाव आना सामान्य हो सकता है। नये रिश्ते बनाना और साझेदारी के लिए समय लग सकता है। शांत रहकर और समझदारी से, इन सीचुएशन्स को पार करना संभव होता है। लेकिन कभी-कभी शादी जंग की तरह भी लग सकती है। अपने पार्टनर के साथ झगडे कई बार हद पार कर सकते है। इन झगड़ो के कारण जानकार आप इन्हे सुलझा सकते हैं। 

Advertisment

जानिए क्यों आपकी शादी में विवाद बढ़ रहे हैं? 

1. अनुचित उम्मीदें

शादी में झगड़ों का कारण ज्यादा या अनुचित उम्मीदें रखना हो सकता है। कभी- कभी किसी एक पार्टनर या दोनों की उम्मीदों के मुताबिक ना होने के कारण, कपल के बीच तनाव पैदा हो सकता है। इससे बचने के लिए समझदारी और बातचीत को महत्व देना चाहिए।

Advertisment

2. बच्चो के लिए एक राय न होना

शादी में झगड़ों का कारण  बच्चों के लिए लिए गए फैसले पर अलग मर्जी होना संभव है। बच्चों के मसले, उनकी परवरिश, शिक्षा और अन्य संबंधित मामले पर, पति और पत्नी के बीच विचार-विमर्श और असहमति का माहोल बना सकती हैं। इस सिचुएशन में झगड़े पैदा हो सकते है।

3. पैसे के मामले में अलग सोच

Advertisment

पैसे से जुड़े निर्णय लेने में सहमति नहीं होने के कारण, झगड़े उत्पन्न हो सकता है। इस मामलें में दोनों की अलग- अलग राय कभी- कभी काफी मतभेद बढ़ा सकती है।

4. सेक्स लाइफ खराब होना

सेक्स लाइफ में संतोष ना होने, संयम ना होने के कारण, विवाहित जोड़े के बीच तनाव पैदा हो सकता है। इस संघर्ष को हल करने के लिए साथी के साथ खुली और समझदारी से बातचीत करना महत्वपूर्ण होता है, और कभी-कभी पेशेवर मदद भी आवश्यक हो सकती है।

Advertisment

5. कम्युनिकेशन गैप 

कम्युनिकेशन की कमी  रिश्तों में कड़वाहट घोलने और झगड़े बढ़ाने में सक्षम होती हो सकती है। ऐसे में यदि समस्यायों को बिना बातचीत किये आगे बढ़ाने से रिश्तों में दरार भी आ सकती है। 

6. पसंद बिलकुल अलग होना

Advertisment

जब दोनों साथी अलग-अलग मान्यताओं, इच्छाओं और मूल्यों को अपने रिश्तें से ज़्यादा इम्पोर्टेंस देते है तब झगड़े होना मुमकिन हो जाता है। इस स्तिथि में दोनों में से कोई भी समझौता नहीं करना पसंद करता और दोनों ही लोग झगड़ों को आगे बढ़ाते रहते हैं।  

7. अफेयर होना

विश्वासघात विवाहित जीवन में गंभीर मतभेद का कारण बन सकता है। एक पार्टनर की धोखेबाज़ी दूसरे के दिल पर गहरा असर दाल देती है जो उन्हें ज़िन्दगी भर का ज़ख्म दे सकती है। 

reasons शादी विवाद Conflict In Marriage
Advertisment