Advertisment

Manipulation से कैसे रिश्ता खराब हो सकता है?

मैनिपुलेशन के कारण आपका पार्टनर आपसे अपनी हर बात मनवा सकता है लेकिन जब आपको उसकी जरूरत होती है तो वह मौजूद नहीं रहता है। यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
png 46

File Image

How Manipulation Can Ruin Relationships? रिलेशनशिप एक बहुत ही खूबसूरत चीज है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए हमेशा ही मौजूद रहते हैं। रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर का स्थान बराबर होता है। इसमें कोई भी ऊपर या नीचे नहीं होता है लेकिन ऐसा हर रिश्ते में देखने को नहीं मिलता है। किसी न किसी एक पार्टनर का दबदबा ज्यादा ही होता है। इसमें बहुत सारे कारण हो सकते हैं लेकिन इसमें से एक मैनिपुलेशन भी हो सकता है। मैनिपुलेशन के कारण आपका पार्टनर आपसे अपनी हर बात मनवा सकता है लेकिन जब आपको उसकी जरूरत होती है तो वह मौजूद नहीं रहता है। यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। आज हम जानेंगे कि कैसे मैनिपुलेशन से आप अपना रिश्ता आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

Advertisment

Manipulation से कैसे रिश्ता खराब हो सकता है?

भरोसा टूटने लग जाता है

आपका अपने पार्टनर से ऊपर भरोसा उठ जाता है। आप उसके साथ अच्छे संबंध नहीं बना पाते हैं क्योंकि पार्टनर आपकी संभावनाओं के साथ खेलना शुरू कर देता है। उसे आपकी भावनाओं की कोई वैल्यू नहीं होती। वह आपके साथ वादा करता है लेकिन उसे निभाता नहीं है। वह हमेशा आपका इस्तेमाल करता है और जब आपको उनकी जरूरत होती है तो आपको सिर्फ दुख ही मिलता है। वह मुसीबत के समय कभी भी काम नहीं आता है ऐसे में। आप उन पर ट्रस्ट इश्यूज आ जाते हैं कि अगर आप इन पर विश्वास करेंगे तो वह आपका मुसीबत के समय साथ देंगे या नहीं। 

Advertisment

खुद पर दोष लगाना

रिश्ते में मैनिपुलेशन के कारण आपको खुद को दोष देने लगते हैं। आपको लगता है की सारी परेशानियों का कारण आप हैं और आपके वजह से कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। इसके कारण आप खुद को दोष देते हैं। आप खुद के फैसले लेने में भी समर्थ नहीं होते हैं। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर होते हैं। इसके कारण आपका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। आपका खुद के साथ कनेक्शन टूट जाता है। आप अपने इमोशंस को भी समझ नहीं पाते हैं कि आप किस स्थिति में क्या महसूस कर रहे हैं।

गैसलाइटिंग

Advertisment

रिलेशनशिप में मैनिपुलेशन के कारण आपका पार्टनर आपको गैसलाइट करना शुरू कर देता है जिसमें वह रियल्टी से आपको दूर कर देता है। इसके कारण पीड़ित को अपनी ही सच्चाई के ऊपर शक होने लग जाता है। ऐसे में आपको हमेशा ही क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ता है आपके ऊपर हमेशा इल्ज़ाम लगाए जाते हैं और आप खुद के उपर शक़ करने लगे जाते हैं। इसके साथ ही आपको नीचे दिखाने की कोशिश की जाती है कि क्या आप कुछ कर नहीं सकते हैं या फिर आपके साथ कुछ गलत हुआ ही नहीं है। इसके कारण भी आपके रिश्ते के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और एक पार्टनर का दबदबा बढ़ता ही जाता है।

relationship Abusive Relationship Manipulation Techniques
Advertisment