Advertisment

Relationship Tips: इस तरह पहचानिए कि आप एक एब्यूजिव रिलेशनशीप में हैं

एक स्वस्थ और सुखद रिश्ते में होना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन कई बार हम यह नहीं समझ पाते कि हमारा रिश्ता एब्यूज़िव है या नहीं। एब्यूजिव संबंधों को पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे संबंध हमारे आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचाते हैं। 

author-image
Ritika Negi
New Update
abusive partner (Pinterest).png

(Image Credit: file image)

How to find out that you are in an abusive relationship: एक स्वस्थ और सुखद रिश्ते में होना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन कई बार हम यह नहीं समझ पाते कि हमारा रिश्ता एब्यूज़िव है या नहीं। एब्यूजिव संबंधों को पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे संबंध हमारे आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचाते हैं। एब्यूजिव रिलेशनशिप का पता लगाने के कुछ संकेत हैं, जो हमें ध्यान में रखने चाहिए। इस आर्टिकल में हम उन्हीं के बारे में बात करेंगे। 

Advertisment

हर व्यक्ति के लिए संबंध एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो उसके जीवन को सुंदर बनाता है। परंतु, कभी-कभी हमारे संबंध में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जो हमें असुरक्षित और अधिक समय तक दुखी कर सकती हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने संबंधों में किसी भी प्रकार की हिंसा की पहचान करें। इस आर्टिकल में हम उन्हीं के बारे में बात करेंगे। 

एब्यूजिव रिलेशनशिप को किस प्रकार पहचानें?

1. शारीरिक हिंसा (Physical Violence)

Advertisment

एब्यूजिव रिलेशनशिप में शारीरिक हिंसा एक प्रमुख संकेत है। यदि आपका साथी आपको या अन्य किसी को शारीरिक रूप से किसी भी तरह के चोट पहुंचाता है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आप एक एब्यूजिव रिलेशनशिप में हैं। 

2. मानसिक या भावनात्मक अत्याचार (Mental and Emotional Torture)

अत्याचार केवल शारीरिक रूप से ही नहीं होता, बल्कि मानसिक या भावनात्मक रूप से भी हो सकता है। आपका साथी आपको धमकाता है, आपकी आत्मा को अपमानित करता है या आपको नियंत्रित करने की कोशिश करता है, तो यह अत्याचार के रूप में गिना जा सकता है। आपको ऐसे रिश्ते से बचने की जरूरत है। 

Advertisment

3. स्वार्थी व्यवहार (Selfishness)

एब्यूजिव रिलेशनशिप में आपका पार्टनर सिर्फ अपने बारे में सोचता है, स्वार्थी होता है और अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं को नजरअंदाज करता है। जहां रिश्ते में सहयोग और समर्थन की भावना होनी चहिए वहीं एब्यूजिव रिलेशनशिप में नियंत्रण और शक करने की भावना होती है।

4. इच्छाओं और सपनों का अपमान (Insulting your Dreams and Desires)

Advertisment

एब्यूजिव रिलेशनशिप में, एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की इच्छाओं और सपनों को अपमानित करता है। यह व्यक्ति की आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को कमजोर करता है। एब्यूजिव रिलेशनशिप में न आपको अपने पार्टनर का सपोर्ट मिलता है और ना ही जीवन में खुशी, आप अक्सर दुखी रहने लगते हैं और अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते। 

5. निरंतर तनाव (Tension and Disturbance)

एब्यूजिव रिलेशनशिप में निरंतर तनाव और चिंता होती है। यदि आप हमेशा डरे हुए और चिंतित रहते हैं कि आपका साथी आपको क्या करेगा, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आप एक एब्यूजिव रिलेशनशिप में हैं। आपको जल्द से जल्द इस तरह के रिश्तों से दूर हो जाना चाहिए। 

Abusive Relationship Physical Violence Mental and Emotional Torture Selfishness
Advertisment